scriptदीव से आज तक नहीं बन पाया कोई सांसद | No MP can be formed from Diu till date | Patrika News
सूरत

दीव से आज तक नहीं बन पाया कोई सांसद

दमण-दीव लोकसभा सीटदमण से ही बनते आए हैं सांसद

सूरतMar 20, 2019 / 06:41 pm

Sunil Mishra

patrika

दीव से आज तक नहीं बन पाया कोई सांसद


दमण. संघ प्रदेश दमण-दीव में यूं तो चुनाव काफी दिलचस्प रहते आए हैं। हालांकि विजेता प्रत्याशियों में कांग्रेस और भाजपा का ही बोलबाला रहा है। गोवा से अलग होने के बाद अब तक हुए प्रत्याशियों और विजेता उम्मीदवारों का लेखा जोखा इस प्रकार रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दमण से ही सांसद चुने जाते रहे, लेकिन दीव से अभी तक एक भी सांसद नहीं बन पाया है।
प्रत्याशियों और विजेताओं का लेखाजोखा
गोवा से अलग होने के बाद 1987 का चुनाव
गोपाल कल्याण टंडेल कांग्रेस 17027 वोट
एफएन श्रीनिवासन निर्दलीय 9303 वोट
पहले सांसद गोपाल टंडेल(दादा)बने

1989 का लोकसभा चुनाव
देवजी जोगीभाई टंडेल निर्दलीय 15647 वोट
गोपाल कल्याण टंडेल कांग्रेस 13807 वोट
निर्दलीय देवजी टंडेल सांसद बने
1991 का लोकसभा चुनाव
देवजी जोगीभाई टंडेल भाजपा 12094
गोपाल कल्याण टंडेल निर्दलीय 9808
देवजी टंडेल भाजपा विजेता

1996 का लोकसभा चुनाव
गोपाल कल्याण टंडेल कांग्रेस 24543
देवजी जोगीभाई टंडेल भाजपा 19612
गोपाल टंडेल कांग्रेस विजेता

1998 का लोकसभा चुनाव
देवजी जोगीभाई टंडेल भाजपा 21646
डाह्याभाई पटेल निर्दलीय 20412
देवजी टंडेल भाजपा विजेता
1999 का लोकसभा चुनाव
डाह्याभाई पटेल कांग्रेस 25136
देवजी जोगी टंडेल भाजपा 21910
कांग्रेस के डाह्याभाई विजेता बने

2004 का लोकसभा चुनाव
डाह्याभाई पटेल कांग्रेस 27523
गोपाल कल्याण टंडेल भाजपा 26916
कांग्रेस के डाह्याभाई पटेल फिर विजेता

2009 का लोकसभा चुनाव
लालूभाई पटेल भाजपा 44546
डाह्याभाई पटेल कांग्रेस 19707
सबसे बडी जीत जहां भाजपा के लालू पटेल को 64 प्रतिशत वोट मिले। उस समय डाह्याभाई पटेल का लोगों में जबरदस्त विरोध था,उसी का फायदा लालू पटेल को मिला।
2014 लोकसभा का चुनाव
लालूभाई पटेल भाजपा 46960
केतन पटेल कांग्रेस 37738
भाजपा के लालूभाई पटेल विजेता बने। पहले जहां 25 हजार वोट से जीते थे, वहीं इस चुनाव में 9202 वोट से चुनाव जीते।

Home / Surat / दीव से आज तक नहीं बन पाया कोई सांसद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो