scriptसूरत में एक मौत, नए 3972 पॉजिटिव, 2230 स्वस्थ हुए | One death in Surat, 3972 new positive, 2230 recovered | Patrika News
सूरत

सूरत में एक मौत, नए 3972 पॉजिटिव, 2230 स्वस्थ हुए

– तीसरी लहर : ज्यादातर कोरोना संक्रमित एसिम्पटोमेटिक…

सूरतJan 19, 2022 / 09:53 pm

Sanjeev Kumar Singh

सूरत में एक मौत, नए 3972 पॉजिटिव, 2230 स्वस्थ हुए

सूरत में एक मौत, नए 3972 पॉजिटिव, 2230 स्वस्थ हुए

सूरत.

शहर में बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। वहीं, सूरत में बुधवार को नए 3972 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें शहर के 3,318 और ग्रामीण क्षेत्र में 654 मरीज शामिल हैं। इनमें 40 विद्यार्थी भी शामिल हैं। सूरत के 2,230 कोरोना मरीजों को छुट्टी दी गई हैं। सूरत में अब तक कुल पॉजिटिव संख्या 1,82,173 है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अलथाण निवासी 79 वर्षीय वृद्ध को 18 जनवरी को स्मीमेर में भर्ती कराया गया था। उनको डायबिटिज और ब्लड प्रेशर भी थी।

लक्षण नहीं, टेस्ट में ही पता चलता है
चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना संक्रमित एसिम्पटोमेटिक है। आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद मरीज को पता चलता है कि वह पॉजिटिव है। पिछले 24 घंटे में 27 मरीजों को भर्ती किया गया है। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 135 पॉजिटिव भर्ती हैं। जिसमें 34 की हालत गंभीर है। शहर में एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 21,925 हो गई है। इसमें अब 428 संक्रमित अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। शहर में बुधवार को अठवा जोन में 612, रांदेर जोन में 1244, कतारगाम जोन में 346, उधना जोन में 277, सेंट्रल जोन में 150, वराछा-ए जोन में 258, वराछा-बी जोन में 229, लिंबायत जोन में 202 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तीसरी लहर : ज्यादातर कोरोना संक्रमित एसिम्पटोमेटिक…सूरत में एक मौत, नए 3972 पॉजिटिव, 2230 स्वस्थ हुए


यहां सबसे अधिक संक्रमित

वराछा-बी जोन में पुणागाम-सीमाडा क्षेत्र में सहयोग सोसायटी में एक ही घर में 7 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उधना जोन ए भेस्तान क्षेत्र में संगम सोसायटी में एक ही घर में 9 जने संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा उधना जोन बी गभेणी विस्तार में सचिन रामेश्वर नगर में 15 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इन सभी सोसायटी को कलस्टर घोषित किया गया हैं।

Home / Surat / सूरत में एक मौत, नए 3972 पॉजिटिव, 2230 स्वस्थ हुए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो