scriptसूरत जिले में सिर्फ 2 नए पॉजिटिव, 4 स्वस्थ हुए, कोई मौत नहीं | Only 2 new positives in Surat district, 4 recovered, no death | Patrika News
सूरत

सूरत जिले में सिर्फ 2 नए पॉजिटिव, 4 स्वस्थ हुए, कोई मौत नहीं

– सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,43,495, 2114 की मौत
 

सूरतAug 03, 2021 / 10:03 pm

Sanjeev Kumar Singh

सूरत जिले में सिर्फ 2 नए पॉजिटिव, 4 स्वस्थ हुए, कोई मौत नहीं

सूरत जिले में सिर्फ 2 नए पॉजिटिव, 4 स्वस्थ हुए, कोई मौत नहीं

सूरत.

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है। इसके अलावा नए दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें शहर में नए एक और ग्रामीण में एक पॉजिटिव मिला है। सूरत जिले में कुल 4 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,43,495 हो गई हैं। इसमें 2114 की मौत हो चुकी हैं।
सूरत जिले में कोरोना मरीजों की संख्या घटकर अब एक रह गई है। रांदेर जोन में एक पॉजिटिव दर्ज हुआ है। जबकि अन्य 7 जोन अठवा, लिम्बायत, उधना, कतारगाम, सेंट्रल, वराछा-ए और वराछा-बी जोन में कोई भी कोरोना केस दर्ज नहीं होने से राहत है। शहर और ग्रामीण में रविवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 25 पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 8 मरीज की हालत गंभीर बताई गई है। शहर में अब तक कुल 1,11,401 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,09,724 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं जिले में 32,094 पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें 31,598 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
म्यूकोरमाइकोसिस का एक मरीज भर्ती

सूरत. शहर में सोमवार को म्यूकोरमाइकोसिस का एक मरीज न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती हुआ है। चिकित्सकों ने बताया कि सोमवार को म्यूकोरमाइकोसिस के एक मरीज का ऑपरेशन किया गया है। अब तक 431 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। जबकि स्मीमेर अस्पताल में 75 मरीजों का ऑपरेशन किया है। स्मीमेर अस्पताल से एक मरीज को छुट्टी दी गई है। अब तक दोनों अस्पताल से 335 मरीज स्वस्थ होकर घर गए है। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 28 मरीज भर्ती है। अब तक न्यू सिविल में 42 और स्मीमेर में 25 समेत कुल 67 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Home / Surat / सूरत जिले में सिर्फ 2 नए पॉजिटिव, 4 स्वस्थ हुए, कोई मौत नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो