scriptडाभेल में चर्च निर्माण का विरोध | Opposition to church building in Dabhel | Patrika News
सूरत

डाभेल में चर्च निर्माण का विरोध

हिन्दू जागरण मंच का विरोध

सूरतOct 13, 2018 / 06:29 pm

Sunil Mishra

patrika

डाभेल में चर्च निर्माण का विरोध


दमण. डाभेल ग्राम पंचायत विस्तार में निर्माणाधीन चर्च को लेकर डाभेल के अनेक लोगों ने कलक्टर से मिलकर आपत्ति जताई है। ग्रामजनों ने कलक्टर को बताया कि डाभेल ग्राम पंचायत विस्तार में ओरेन्ज टीस्यू सर्वे नंबर के साथ प्लॉट नंबर 214 आमलिया विस्तार में एक फैक्टी लम्बे समय से बंद है। इसे थोमा मार्ग साबरमती ट्रस्ट ने खरीदा है और यहां ईसाई धर्म को फैलाने के लिए चर्च बनाया जा रहा है। हिन्दू जागरण मंच के अनेक सदस्यों ने ग्रामीण विस्तार से 150 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर करवाकर विरोध प्रकट किया है।
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दौरा
दमण. लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दमण दीव प्रभारी रामजी ङ्क्षसह ने दमण का दौरा करके कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रेसिडेंसी में आयोजित बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमित राठी,उपाध्यक्ष राजू पटेल, महासचिव नितिन पटेल, सचिव पारस यादव, पूर्व अध्यक्ष मणीलाल पार सहित अन्य सदस्यों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी ङ्क्षसह का स्वागत किया गया।
बैठक में दमण दीव में स्थानीय इकाइयों को चुनाव को लेकर चर्चा की गई। स्थानीय इकाई के चुनाव में एनडीए के साथ किसी प्रकार का गठबंधन नहीं है। इसके लिए पार्टी को चुनाव लडऩा चाहिए। लोजपा के दमण दीव अध्यक्ष अमित राठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में हम एनडीए को मदद करंेगे और नगर पालिका और जिला पंचायत के चुनावों में अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे। दमण दीव में अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल करके पार्टी को अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में ए.एच.खान, राकेश पान्डेय, पीकूदीन सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
उत्तर भारतीय श्रमिकों पर हमले निंदनीय
लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दमण दीव प्रभारी रामजी ङ्क्षसह ने कहा कि गुजरात में उत्तर भारतीय श्रमिकों पर हमले निंदनीय हैं। किसी एक व्यक्ति की गलती के कारण हजारों लोगो को परेशानी हुई है। उसे गिरफ्तार भी किया चुका है और सजा भी मिलेगी। इसके पीछे विरोधी लोग हैं जो सरकार को बदनाम करने में लगे हैं। प्रशासनिक अधिकारी प्रवासी परिवारों को समझाकर गुजरात में रोक रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो