scriptकोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में खामी से हड़कंप | Oxidation supply in Kovid hospital stirs flaws | Patrika News
सूरत

कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में खामी से हड़कंप

आधे घंटे बाद स्थिति आई काबू में
After half an hour, the situation came under control

सूरतJul 19, 2020 / 12:53 am

Sunil Mishra

कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में खामी से हड़कंप

ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम में खामी

वापी. वापी स्थित कोविड अस्पताल जनसेवा में शुक्रवार देर रात ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम में खामी आ गई। इसके पता चलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसका पता चलते ही रात में ही कलक्टर समेत आरोग्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन आधे घंटे बाद खामी दुरुस्त कर ली गई।
वापी में कोरोना मरीजों का उपचार जनसेवा अस्पताल में किया जा रहा है। शुक्रवार देर रात को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन सिस्टम मे एरर आ गया। जिससे मरीजों को दी जाने वाली ऑक्सीजन का स्तर गडबड़ा गया। इसका पता चलते ही अस्पताल में दौड़ भाग मच गई।
https://www.patrika.com/jabalpur-news/negligence-in-medical-hospital-1606946/

https://twitter.com/pkumarias?ref_src=twsrc%5Etfw
कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में खामी से हड़कंप
रात में कलक्टर आरआर रावल और जिला आरोग्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे

बताया गया है कि ऑइसोलेशन वार्ड में भर्ती 25 मरीजों को दी जा रही ऑक्सीजन की आपूर्ति में दिक्कत होने लगी। इस बात का पता चलते ही रात में कलक्टर आरआर रावल और जिला आरोग्य अधिकारी समेत अन्य लोगों का काफिला अस्पताल पहुंच गया था। लेकिन आधे घंटे के बाद कर्मचारियों ने सिस्टम की खामी को दुरुस्त कर स्थिति सामान्य कर दी। अस्पताल पहुंचे कलक्टर ने मरीजों से भी भेंट की और अस्पताल के डॉक्टरों से पूरी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान मरीजों को वलसाड शिफ्ट करने की नौबत आने की स्थिति को देखते हुए आनन फानन में करीब 12 एम्बुलेन्स अस्पताल में मंगवा ली गई थी। एक साथ अचानक रात में एम्बुलेन्स को देखकर आसपास के लोगों में भी अज्ञात भय फैल गया था। लेकिन बाद में हालात सामान्य होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। आरोग्य अधिकारी ने भी बताया कि समस्या दूर कर ली गई थी।
Former Cell Tex officer corona infected in bhilwara
वापी के चार मरीजों की कोरोना से मौत
वापी. वलसाड जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को वापी निवासी चार कोरोना मरीजों की वलसाड सिविल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 59 वर्षीय चणोद कॉलोनी निवासी, सलवाव निवासी 58 वर्षीय पुरुष, सहारा मार्केट निवासी 44 वर्षीय तथा चला भाग्योदय सोसायटी निवासी 60 वर्षीय पुरुष की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी तरफ 19 नए केस भी सामने आए हैं और छह लोगों को डिस्चार्ज किया गया। शनिवार को नए मिले 19 मरीजों में सबसे ज्यादा आठ मरीज वापी से हैं। जबकि वलसाड और पारडी तहसील के चार-चार, धरमपुर दो तथा कपराडा तहसील निवासी एक मरीज है। 19 मेें से पांच महिला मरीज हैं।

Home / Surat / कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में खामी से हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो