scriptएक साथ खेला ओबीसी-हिन्दू कार्ड | Played together OBC-Hindu card | Patrika News
सूरत

एक साथ खेला ओबीसी-हिन्दू कार्ड

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को लिंबायत के नीलगिरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास पर चर्चा करते-करते अचानक उन्हें ‘नीच’ बोलने को लेकर इसे कांग्रेस की मुगलई मानसिकता कहते हुए आक्रामक हो गए। उनके बदले रुख ने इस बात का संकेत दे दिया कि मोदी चुनाव में हिन्दू कार्ड के साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग को भी साधने की कोशिश में हैं।

सूरतDec 08, 2017 / 09:28 pm

मुकेश शर्मा

Played together OBC-Hindu card

Played together OBC-Hindu card

सूरत।चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को लिंबायत के नीलगिरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास पर चर्चा करते-करते अचानक उन्हें ‘नीच’ बोलने को लेकर इसे कांग्रेस की मुगलई मानसिकता कहते हुए आक्रामक हो गए। उनके बदले रुख ने इस बात का संकेत दे दिया कि मोदी चुनाव में हिन्दू कार्ड के साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग को भी साधने की कोशिश में हैं।

ओखी चक्रवात की वजह से छह दिसम्बर को स्थगित की गई प्रधानमंत्री की चुनावी सभा गुरुवार को खुशगवार मौसम में हुई। दोपहर एक बजे के बजाए मोदी 4.41 बजे आए, लेकिन भीड़ कम होने के बजाए बढ़ गई। मोदी-मोदी के नारों से सभा कई बार गुंजायमान हुई।

मोदी के मंच पर आने के साथ सैकड़ों केसरिया गुब्बारे उड़ाकर माहौल केसरिया कर दिया गया। मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट से सभास्थल तक आने के दौरान जैसे रोड शो हो गया, सडक़ों पर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिल गया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। विकास पर जब भी चर्चा होती है, गुजरात की प्रगति को उदाहरण के रूप में पेश किया जाता है। गुजरात विकास का ऐसा मापदण्ड बना है, जिससे देश के दूसरे राज्यों की तुलना होती है कि वह कितना आगे या पीछे हैं। मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने 50-55 साल देश में राज किया वह उनसे हिसाब मांगते हैं।

पंचायत से पार्लियामेंट तक राज करने वाली कांग्रेस हाथ में सत्ता होते हुए भी देश को विश्व का सिरमौर नहीं बना सकी, जबकि हमारे देश में महापुरुषों की उच्च परंपरा हमें इसके काबिल बनाती है। मोदी ने कहा कि वह देश की सवा सौ करोड़ जनता को हिसाब देंगे। उन्होंने लोगों से पूछा कि गुजरात में 14 साल के शासन के दौरान उनके किसी कार्य से जनता को क्या नीचा देखना पड़ा?उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों की मानसिकता मुगलई है, जिसमें गरीब लोगों को अपमानित किया जाता है।


बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सांसद सी.आर. पाटिल आदि ने भी सभा को संबोधित किया। शहर प्रमुख नितिन भजियावाला ने प्रधानमंत्री को 150 प्लस का मोमेंटो भेंट किया। सभा में शहर की सभी 12 विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशियों के अलावा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बी.सतीश, सूरत सांसद दर्शना जरदोश, संगठन के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Home / Surat / एक साथ खेला ओबीसी-हिन्दू कार्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो