scriptहोलाष्टक में शुभ कार्यों पर रोक | Prevention of Good Work in Holastak | Patrika News
सूरत

होलाष्टक में शुभ कार्यों पर रोक

गांवों में फागोत्सव की मचने लगी धूमहोलिका दहन 20 मार्च को

सूरतMar 14, 2019 / 06:38 pm

Sunil Mishra


सिलवासा. होलाष्टक गुरुवार से आरम्भ होकर 21 मार्च तक चलेंगे। इससे अगले सात दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। होली नजदीक आते ही गांवों में फागोत्सव की धूम मचने लगी है।
ज्योतिषाचार्य धनंजय पंडित ने बताया कि इस बार होलिका दहन 20 मार्च को होगा। दिन में 20.58 बजे तक भद्रा रहेगी। होलिका दहन का श्रेष्ठ समय 9.15 बजे रहेगा। होलिका दहन के समय चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। सिंह का स्वामी सूर्य बुध का मित्र होने से आपसी प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी। अगले दिन 21 मार्च को धुलंडी मनेगी। होलाष्टक में ग्रहों का स्वभाव उग्र हो जाता है। यह ग्रह सात दिन पूर्णिमा तक उग्र रहते हैं, जबकि शुभ व मांगलिक कार्यो के लिए ग्रहों का सौम्य होना आवश्यक है। 21 मार्च तक व्यापार, गृह प्रवेश, विवाह, वाहन खरीद, जमीन व संपत्ति की खरीदारी एवं सभी मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं। उन्होंने बताया कि15 मार्च को मीन का मलमास लग जाएगा। सूर्य मीन राशि में 14 अप्रेल को दो 2 बजे तक रहेगा। 15 अप्रेल से फिर शहनाइयां बजने लगेंगी।
आया रंगों का त्योहार
दमण. रंगों के पर्व होली के आते ही मानो चेहरे पर एक अद्भुत सी मुस्कान तैर जाती है। होली का उत्सव हर साल मार्च में मनाया जाता है। इस एकता, प्यार और भाईचारे के पर्व को लोग काफी हर्षोल्लास से मनाते हैं। त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजार, सडक़ों के किनारे पर लोग दुकानें लगाकर रंग और पिचकारी बेचने लगे हैं।

Home / Surat / होलाष्टक में शुभ कार्यों पर रोक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो