scriptछात्रों को बताई समाज में पुलिस की भूमिका | Program on role of police | Patrika News
सूरत

छात्रों को बताई समाज में पुलिस की भूमिका

एनसीसी कैडेट्स को दी हथियारों की जानकारी, पुलिस की भूमिका विषय पर कार्यक्रम

सूरतOct 21, 2021 / 12:31 am

Gyan Prakash Sharma

छात्रों को बताई समाज में पुलिस की भूमिका

छात्रों को बताई समाज में पुलिस की भूमिका

वलसाड. वलसाड कॉलेज में बुधवार को समाज में पुलिस की भूमिका विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इसमें पुलिस अधीक्षक डॉ राजदीप सिंह झाला सहित कई पुलिस अधिकारी और कॉलेज के थात्र मौजूद थे। इसमें पुलिस के काम करने के तौर तरीके के साथ एनसीसी कैडेट्स को पुलिस के हथियारों की भी जानकारी दी गई।
पुलिस उपाधीक्षक मनोज चावड़ा ने लोगों को पुलिस का कार्य समझाया और विभिन्न धाराओं की भी जानकारी दी। महिलाओं के लिए हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। लोगों के मन से पुलिस की गलत छवि को दूर करने का प्रयास करते हुए पुलिस के अच्छे कार्य से अवगत कराया गया। साथ ही कार्यक्रम में कहा गाय कि कहीं भी कुछ गलत होने पर समाज को आवाज उठाना चाहिए।
गुनाह रोकने में पुलिस की तरह समाज भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम के समापन पर एनसीसी के कैडेट्स को पुलिस हेड क्वार्टर ले जाकर हथियारों की जानकारी दी गई। हथियारों के उपयोग सहित अन्य जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ राजदीप सिंह झाला के अलावा कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कॉलेज के ट्रस्टी भी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो