27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोल्डन गर्ल के लिए बिछाए पलक पांवड़े

डांग पहुंचने पर भव्य स्वागत, पारंपरिक नृत्य संगीत के साथ निकाली शोभायात्रा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 8 Sep 2018, 6:42 PM IST

patrika

गोल्डन गर्ल के लिए बिछाए पलक पांवड़े

नवसारी. इंडोनेशिया में आयोजित एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी गोल्डन गर्ल सरिता गायकवाड का डांग में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गोल्डन गर्ल ने स्वर्ण पदक दिखाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। डांग दरबार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के खेलमंत्री ने सरिता को सम्मानित किया।

डांग के गांव कराड़ीआंबा के गरीब परिवार की बेटी सरिता गायकवाड ने एशियन खेलों में चार गुणा चौर सौ मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर वैश्विक फलक पर डांग का नाम रोशन किया है। शनिवार को डांग पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने सरिता का भव्य स्वागत किया। उसके स्वागत में डांग की स्कूलों के छात्र भी सडक़ के दोनों किनारे लंबी कतारें लगाकर खड़े रहे। सापुतारा फाटक से खुली जीप में बिठाकर सरिता गायकवाड़ की शोभायात्रा निकाली गई।

इस दौरान लोगों में गोल्डन गर्ल सरिता गायकवाड की फोटो लेने की उत्सुकता और होड़ मची रही। शोभायात्रा में सरिता के साथ उसके माता पिता और खेलमंत्री ईश्वरसिंह पटेल, जिले के प्रभारी मंत्री रमण पाटकर, डांग विधायक मंगल गावित भी शामिल थे। शोभायात्रा फव्वारा सर्कल पहुंचकर संपन्न हुई। बाद में डांग दरबार हाल में उसका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां खेलमंत्री ईश्वर सिंह पटेल ने सरिता को 1.11 लाख रुपए का चेक प्रदान कर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सरिता के माता-पिता का भी पुष्पगुच्छ देकर शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

जिला प्रशासन की ओर से सरिता को 1.45 लाख, वलसाड सांसद केसी पटेल ने 51 हजार, डांग जंगल मंडली की ओर से 51 हजार, डांग ठेकेदार एसोसिएशन 51 हजार, सापुतारा होटल एसोसिएशन की ओर एक लाख, आहवा तहसील पंचायत अध्यक्ष की ओर से 51 हजार के अलावा अन्य संस्थाओं की ओर से भी सरिता गायकवाड़ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वलसाड-डांग सांसद केसी पटेल, कलक्टर बीके कुमार, पूर्व सचिव एसके नंदा, एसपी श्वेता श्रीमाली समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग