scriptतापमान में गिरावट से राहत | Relieving the temperature drop | Patrika News
सूरत

तापमान में गिरावट से राहत

तापमान 31 डिग्री पहुंचा, चल सकती हैं तेज हवाएं

सूरतMay 04, 2019 / 06:28 pm

Sunil Mishra

patrika

तापमान में गिरावट से राहत



सिलवासा. बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती फै नी तूफान के चलते प्रदेश के तापमान में गत सप्ताह के मुकाबले 8 से 10 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। अप्रेल के अंत तक प्रदेश का तापमान 41 डिग्री पार कर गया था। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। फैनी तूफान शुक्रवार को ओडिसा के तट पर पहुंचा और देश के कई इलाकों में चक्रवाती बारिश हुई। चालू सप्ताह में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस चल रहा था, जो शुक्रवार को गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फैनी तूफान की वजह से 24 घंटे तक तेज हवाएं भी चल सकती है।

दमण कोस्टगार्ड स्कूल का परिणाम बेहतर रहा
दमण. दमण कोस्टगार्ड पब्लिक स्कूल का परिणाम बेहतर रहा है। दमण कोस्टगार्ड स्कूल के अनुसार सीबीएसई 12वीं कक्षा में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में कुल 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। तीनों ही विभागों में छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र भी पीछे नहीं रहे हैं। विज्ञान वर्ग में 94.6 प्रतिशत प्राप्त कर अश्मित ङ्क्षसह और परिता प्रेमजी मकवाना प्रथम स्थान पर रहे हैं। सलोनी निलेश पटेल ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दीपक किरण तीसरे स्थान पर रही हैं। वाणिज्य वर्ग में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कीर्ति लाहोटी ने प्रथम स्थान तथा 92.6 प्रतिशत अंक लेकर ए.दर्शना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 88.4 प्रतिशत अंक लेकर पवन पारीख ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आर्ट में 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सेरिना रेमेडीज प्रथम, 72.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर निधि द्वितीय तथा 69 प्रतिशत अंक लेकर साधना कनौजिया तृतीय स्थान पर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो