सूरत

चली गोली, दहशत में आ गए लोग, मच गई अफरातफरी

शहर में दिनभर शांति बनी रही लेकिन शाम को एक क्षेत्र में अचानक अफरातफरी मच गई। पता चला कि कहीं गोली चली है जिसके कारण आसपास के लोग घबरा उठे। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए।

सूरतJun 04, 2021 / 05:47 pm

deepak deewan

rpf valsad news valsad rpf news gun shot fire

वलसाड. शहर में दिनभर शांति बनी रही लेकिन शाम को एक क्षेत्र में अचानक अफरातफरी मच गई। पता चला कि कहीं गोली चली है जिसके कारण आसपास के लोग घबरा उठे। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए।
आरपीएफ जवान की बंदूक से चली गोली
बाद में पता चला कि वलसाड में आरपीएफ के जवान द्वारा बंदूक की जांच करने के दौरान गोली चलने से भगदड़ मच गई थी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। आरपीएफ हेड कांस्टेबल अमरजीत झा बुधवार शाम को नौकरी ज्वाइन करने आरपीएफ कार्यालय पहुंचे। वहां वह अपनी एसएलआर गन की जांच कर रहे थे इतने में अचानक गोली छूटी और दीवार को लगी। गोली छूटने की आवाज सुनकर कुछ देर अफरा तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही अधिकारी व स्टाफ के लोग मौके पर जमा हो गए। गोली किसी को नहीं लगी हालांकि अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.