scriptSurat Corona : होने लगी श्रीराम कृपा: एक ही दिन में 430 कोरोना मरीजों को छुट्टी | Shri Ram Kripa: 430 Corona patients discharged in a single day | Patrika News
सूरत

Surat Corona : होने लगी श्रीराम कृपा: एक ही दिन में 430 कोरोना मरीजों को छुट्टी

– नए 229 भर्ती, शहर और जिले में कोरोना से 9 की मौत
– 15000 पार हुई पॉजेटिव की संख्या, 11,101 स्वस्थ होकर घर लौटे

सूरतAug 07, 2020 / 09:48 pm

Sanjeev Kumar Singh

Surat Corona : होने लगी श्रीराम कृपा: एक ही दिन में 430 कोरोना मरीजों को छुट्टी

Surat Corona : होने लगी श्रीराम कृपा: एक ही दिन में 430 कोरोना मरीजों को छुट्टी

सूरत.

शहर और जिले में गुरुवार को स्वस्थ हुए कोरोना मरीजों का रिकार्ड टूट गया है। चौबीस घंटे में सर्वाधिक 430 कोरोना मरीजों को छुट्टी दी गई है। वहीं, नए 229 पॉजिटिव मरीज मिले और 9 गंभीर मरीजों की मृत्यु हुई है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण से 4 जनों की मृत्यु हुई हैं। इसके अलावा शहर में नए 184 और सूरत जिले में 45 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, शहर और जिला मिलाकर कुल 430 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत शहर और जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15,131 हो गई हैं। इसमें 658 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि न्यू सिटीलाइट भरथाणा निवासी वृद्ध, पालनपुर कैनाल रोड निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, गोपीपुरा निवासी वृद्ध, वराछा-बी जोन में सीमाडा गांव निवासी वृद्ध, उधना में सोनल सोसायटी निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस के चलते न्यू सिविल और निजी अस्पताल में मौत हो गई। इनमें दो जनों को ब्लडप्रेशर की समस्या थी। अब शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 529 हो गई हैं।
इसके अलावा शहर में नए 184 पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें गुरुवार को सबसे अधिक अठवा जोन में 42, रांदेर जोन में 34, कतारगाम जोन में 25, वराछा-ए जोन में 22, लिम्बायत जोन में 18, वराछा-बी जोन में 16, उधना जोन में 14, सेंट्रल जोन में 13 कोरोना मरीज मिले हैं। अब तक शहर में कुल 12,162 पॉजिटिव मिले, जिसमें 8,785 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। गुरुवार को सूरत शहर में 304 और ग्रामीण क्षेत्र में 126 पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी मिली है।
व्यापारी और सात कपड़ा-हीरा श्रमिक संक्रमित

रिंगरोड कृष्णा मार्केट के व्यापारी, टेक्सटाइल मार्केट के चार अन्य व्यापारी, लैंडमार्क कर्मचारी, उधना में टेक्सटाइल प्रिटिंग कर्मचारी, रॉयल टेक्सटाइल मार्केट के कर्मचारी और सात कपड़ा-हीरा श्रमिक पॉजिटिव आए है। इसके अलावा छात्र, फाइनन्स कंपनी, एस्सार स्टील कर्मचारी, कतारगाम में आर्किटेक्ट, ब्रोकर, दो कारपेंटर, वेसू दमकल विभाग कर्मचारी, एलएंडटी कर्मचारी, टाइल्स लेबर वर्कर, किराणा दुकान मालिक, महंत, बारडोली तरभोन पीएचसी के कर्मचारी, श्रीराम प्रा. लि. के कर्मचारी, सचिन में बिजनसमैन, ऑटो ड्राइवर, उधना मार्केटिंग कर्मचारी, शिक्षक, ड्राइवर, बॉम्बे मार्केट आटा चक्की संचालक, मातावाडी ट्रैवल्स कर्मचारी, मिनी बाजार के हीरा दलाल, संचा कारखानेदार, नानपुरा के बिजनसमैन, वराछा जोन के सुपरवाइजर, स्वास्थ्य विभाग के चपरासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
छह डॉक्टर, चार पुलिसकर्मी पॉजिटिव

न्यू सिविल में कोविड-19 हॉस्पिटल के डॉक्टर, मेडिकल छात्र, इन्टर्नशिप करने वाले दो डॉक्टर, स्मीमेर अस्पताल की नर्स, चपरासी, अमर चिल्ड्रन अस्पताल के डॉक्टर, हीराबाग सहयोग क्लिनिक के फिजियोथेरेपिस्ट, मस्कती अस्पताल के कर्मचारी, सरथाणा में पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, रांदेर जोन में एएसआई, पुलिस कंट्रोल रूम में नियुक्त कांस्टेबल और एक आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Home / Surat / Surat Corona : होने लगी श्रीराम कृपा: एक ही दिन में 430 कोरोना मरीजों को छुट्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो