तेंदुए को पकडऩे के लिए रखा पिंजरा
भरुच.शाहपुरा गांव में तेंदुए का आतंक बढऩे के बाद वन विभाग ने उसे पकडऩे के लिए कमर कस ली है। ग्रामीणों के सहयोग से बुधवार को वन विभाग ने गांव में एक पिंजरा लगा दिया। आपको बता दें कि गांव में बीते कुछ दिनों से तेंदुए लगातार आ रहा है। इस दौरान उसने दो बकरों औश्र एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया। इसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं और बच्चों को घरों से बाहर नहीं जाने दे रहे। केवल दिन में घरों से निकल रहेे हैं और शाम ढलते ही आना-जाना बंद कर दिया। वन विभाग ने गांव के एक बड़े खलिहान में पिंजरे को रखवाया

कार पलटने से पांच घायल
भरुच. राष्ट्रीय राजमार्ग पर वरेडिया के पास बुधवार सुबह सडक़ पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में कार पलट गई। हादसे के दौरान कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूरत से अंबाजी जा रहे परिवार के साथ यह दुर्घटना घटी।