scriptछह महीने की बच्ची की न्यूमोनिया और महिला की बुखार ने जान ली | Six month old girl's pneumonia and woman's fever killed | Patrika News
सूरत

छह महीने की बच्ची की न्यूमोनिया और महिला की बुखार ने जान ली

शहर में मौसमी बीमारियों से मरने वालों की संख्या 11 हुई

सूरतAug 23, 2019 / 09:26 pm

Sanjeev Kumar Singh

छह महीने की बच्ची की न्यूमोनिया और महिला की बुखार ने जान ली

छह महीने की बच्ची की न्यूमोनिया और महिला की बुखार ने जान ली

सूरत.

शहर में मौसमी बीमारियों के मरीजों के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रांदेर में छह महीने की एक बच्ची की न्यूमोनिया से और सचिन क्षेत्र में एक महिला की बुखार से मौत हो गई।
रांदेर में शांतिभवन अपार्टमेंट निवासी नेहल पटेल हार्डवेयर का काम करता है। शादी के पंद्रह साल बाद भी संतान सुख नहीं मिलने पर उसने दो महीने पहले चार महीने की सैयमी को गोद लिया था। दस दिन से सैयमी (छह माह) न्यूमोनिया से पीडि़त थी। नेहल ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इसी तरह सचिन उन पाटिया में सांईरामनगर निवासी सुलताना शकील पिंजारी (30) की तबीयत दो-तीन से खराब थी। उसे बुखार आ रहा था।
परिजन उसे गंभीर हालत में न्यू सिविल अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में इन दिनों मौसमी बीमारियों के काफी मरीज पहुंच रहे है। पिछले 21 दिन में न्यू सिविल अस्पताल में मलेरिया के 101, उल्टी-दस्त के 74, बुखार के 70 मरीज भर्ती किए गए। वहीं, स्मीमेर अस्पताल में मलेरिया के 151, उल्टी-दस्त के 128 और बुखार के 30 मरीज भर्ती किए गए। इस सीजन में अब तक ग्यारह जनों की मौसमी बीमारियों से मौत हो चुकी है।

Home / Surat / छह महीने की बच्ची की न्यूमोनिया और महिला की बुखार ने जान ली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो