scriptसूरत जिले में कोरोना की रफ्तार..तीन मौत, नए 3419 पॉजिटिव, 1825 स्वस्थ भी हुए | Speed of corona in Surat district .. three deaths, new 3419 positive, | Patrika News
सूरत

सूरत जिले में कोरोना की रफ्तार..तीन मौत, नए 3419 पॉजिटिव, 1825 स्वस्थ भी हुए

– सूरत में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ पौने दो लाख डेढ़ लाख से अधिक स्वस्थ हुए

सूरतJan 17, 2022 / 09:48 pm

Sanjeev Kumar Singh

सूरत जिले में कोरोना की रफ्तार..तीन मौत, नए 3419 पॉजिटिव, 1825 स्वस्थ भी हुए

सूरत जिले में कोरोना की रफ्तार..तीन मौत, नए 3419 पॉजिटिव, 1825 स्वस्थ भी हुए

सूरत.

शहर के मोटा वराछा तथा ओलपाड और कामरेज तहसील में एक- एक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत दर्ज की गई है। वहीं, सूरत में सोमवार को नए 3,419 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें शहर के 2955 और ग्रामीण क्षेत्र में 464 मरीज शामिल हैं। इनमें स्कूल-कॉलेज के 71 विद्यार्थी भी शामिल हैं। उधर, सूरत के 1825 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सूरत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,74,215 हो गई है। इसमें 2132 की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मृतकों में सूरत के मोटा वराछा निवासी 72 वर्षीय वृद्धा शामिल है। जिन्हें 13 जनवरी को स्मीमेर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें डायबिटिज और ब्लडप्रेशर भी था। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

दो सरकारी अस्पतालों में 118 भर्ती

न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 118 पॉजिटिव भर्ती हैं। जिसमें 31 संक्रमितों की हालत गंभीर हैं। इसमें वेंटिलेटर पर 7, बाइपेप पर 5 और ऑक्सीजन पर 19 मरीज भर्ती हैं। शहर में सोमवार को 2955 पॉजिटिव मरीज मिले। जिनमें अठवा जोन में 496, रांदेर जोन में 511, कतारगाम जोन में 296, उधना जोन में 173, सेंट्रल जोन में 390, वराछा-ए जोन में 258, वराछा-बी जोन में 335, लिंबायत जोन में 496 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

पेट्रोल पंप बंद, 9 कर्मचारी संक्रमित

वराछा-बी जोन में सिमाडा नाका अमिदीप पेट्रोल पंप पर कोरोना टेस्ट अभियान में 9 कर्मचारी पॉजिटिव आए। जिसके बाद पेट्रोल पंप को बंद करने के निर्देश दिए गए। कतारगाम जोन में खोडियार डायमंड में कोरोना टेस्ट अभियान में 12 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। वराछा शिवांजली रो हाउस में 7, पुणागाम मुक्तिधाम सोसायटी में 6, उधना उन इस्माइल नगर में 8, लिंबायत जोन में गोडादरा शुभम रेजिडेंसी में 6, लिंबायत शांति नगर सोसायटी में 12, नवागाम डिंडोली श्रीनाथ नगर में 8 केस मिले हैं। इन सभी सोसायटी को कलस्टर घोषित कर आम लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो