गुरुवार को वराछा, कापोद्रा और अमरोली क्षेत्र की कॉलेजों के बाहर विद्यार्थियों ने धरना देकर हार्दिक पटेल का समर्थन वहीं भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की थी, जिससे कॉलेजों पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। वहीं शुक्रवार सुबह अब कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ पाटीदार बाहुल क्षेत्र वराछा, कापोद्रा, योगी चौक, पूणागाम, सीमाडा और मोटो वराछा क्षेत्र की स्कूल के विद्यार्थी भी धरना में जुड़ गए। स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूलों के बाहर ही धरना देते हुए स्कूल बंद करने की मांग की, जिस पर स्कूल संचालकों ने स्कूलों को बंद कर दिया।