scriptDOCTOR DAY : रक्त देते-देते ग्रुप बनाने का आया ख्याल | surat have a fantastic blood donation group whose doing well | Patrika News
सूरत

DOCTOR DAY : रक्त देते-देते ग्रुप बनाने का आया ख्याल

छह साल में छह हजार से अधिक यूनिट रक्त दान, छह हजार से अधिक रक्तदाताओं का बनाया ग्रुुुप………

सूरतJun 30, 2018 / 11:53 pm

Rajesh Kumar Kasera

surat photo

DOCTOR DAY : रक्त देते-देते रक्तदाताओं का ग्रुप बनाने का आया ख्याल

सूरत. चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया जाता है। शहर में कई लोग ऐसे हंै जो मरीजों की जान बचाने के लिए निस्वार्थ सेवा देते हैं। ऐसे लोगों की सेवा से हजारों लोगों की जान बची है। इनमें से एक अंकित व्यास पेशे से इंजीनियर हैं। अंकित ने रक्तदान कर हजारों लोगों की जान बचाई है। अड़ाजन निवासी अंकित व्यास खुद का व्यापार करते हैं। वर्ष 2010-11 में जब अंकित कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे, तब कीम निवासी 5 वर्षीय बच्ची को खून की आवश्यकता पड़ी। बच्ची ल्यूकेमिया की बीमारी से पीडि़त थी। बच्ची को ए-पॉजिटिव खून की आवश्यकता थी।
उन्होंने बच्ची की जान बचाने के लिए खून दिया। खून देने के बाद पता चला कि ए पॉजिटिव रक्तदाता को खोजने में परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्लड बैंक से भी रक्त मिलना मुश्किल हो गया था। तब उन्हें रक्तदाताओं का ग्रुप बनाने का विचार आया। फिर कॉलेज के 30 से 32 मित्रों के साथ मिलकर 2012 में स्वतंत्र ग्रुप बनाया। आज इस ग्रुप में 55 से 56 सदस्य हैं। 2012 से जरूरतमंदों के लिए रक्त एकत्र करने के लिए रक्तदान शिविर शुरू किया। अब तक ग्रुप की ओर से छह हजार से अधिक रक्त यूनिट एकत्र कर दान किया जा चुका है।

ग्रुप का किया गया सम्मान


ग्रुप के सेवा कार्य के बदले में गुजरात स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल और सूरत रक्त बैंक ने कई बार सम्मानित किया है। स्वतंत्र ग्रुप नि:शुल्क सेवा दे रहा है। आज तक जितने भी रक्त शिविर आयोजित किए हैं, उसके लिए कभी किसी से दान नहीं लिया गया है। पहले सभी विद्यार्थी मित्र पॉकेट मनी से रक्त शिविर लगाते थे। आज अधिकांश व्यापार और नौकरी कर रहे हैं। सब अपनी कमाई से थोड़ा हिस्सा देकर शिविर आयोजित करते हैं।

छह हजार रक्तदाताओं का डेटा


ग्रुप की ओर से छह हजार रक्तदाताओं का डेटा बनाया गया है। इस में ए-बी-ओ-एबी पॉजिटिव के साथ ए-बी-ओ-एबी पॉजिटिव नेगेटिव वाले रक्तदाताओं के नाम, नंबर, घर का पता शामिल है। जब भी किसी को रक्त की जरूरत होती है, इनमें से किसी को भी संपर्क कर रक्तदान किया जाता है। मात्र सूरत में ही नहीं गुजरात में भी जरूरतमंदों की सहायता की जाती है।

Home / Surat / DOCTOR DAY : रक्त देते-देते ग्रुप बनाने का आया ख्याल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो