scriptSURAT NEWS DAYRI: मनाएंगे भगवान परशुराम जन्मोत्सव | SURAT NEWS DAYRI: Celebrate Lord Parshuram's Birthday | Patrika News
सूरत

SURAT NEWS DAYRI: मनाएंगे भगवान परशुराम जन्मोत्सव

अक्षय तृतीया के अवसर पर विप्र फाउंडेशन की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

सूरतMay 11, 2021 / 09:18 pm

Dinesh Bhardwaj

SURAT NEWS DAYRI: मनाएंगे भगवान परशुराम जन्मोत्सव

SURAT NEWS DAYRI: मनाएंगे भगवान परशुराम जन्मोत्सव

सूरत. अक्षय तृतीया के अवसर पर विप्र फाउंडेशन की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानकारी में विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष घनश्याम सेवग ने बताया कि वैशाख शुक्ल तृतीया को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दौरान सुबह सात बजे लाडवी गांव स्थित ऊं नंदेश्वर गौशाला में गाय को लापसी खिलाई जाएगी और एक गाड़ी चारा भेंट किया जाएगा। इस दौरान गौशाला प्रांगण में ही भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना व आरती के आयोजन किए जाएंगे। इसके बाद परवत पाटिया स्थित संत खेतेश्वर सर्कल पर जरुरतमंदों को भोजन कराया जाएगा और दोपहर में वृद्धाश्रम में आवश्यक दवाएं भेंट की जाएगी। शाम चार बजे सभी विप्रजन अपने घरों में भगवान परशुराम की पूजा-आराधना व आरती करेंगे और शाम सात बजे घरों में पांच दीपक जलाकर कोरोना महामारी के खात्मे के लिए संकटमोचन हनुमानजी महाराज के पांच-पांच पाठ करेंगे।


फोग्वा ने मांगी रियायत


सूरत. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान कई दिनों से बंद पावरलूम्स उद्योग को बैंक किश्त व ब्याज में रियायत देने की मांग केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन से फैडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स एसोसिएशन ने की है। फोग्वा प्रमुख अशोक जीरावाला ने केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजे पत्र में बताया कि मौजूदा दौर में सूरत के कपड़ा उद्योग में पावरलूम्स इंडस्ट्री की हालत बेहद खराब है। ऐसे हालात में एमएसएमई के दायरे में शामिल सभी वीवर्स को 31 जुलाई 2021 तक बैंक किश्त व ब्याज में राहत दी जानी चाहिए।

ऑनलाइन मनाया मदर्स डे


सूरत. तेरापंथ महिला मंडल, उधना की ओर से मदर्स डे के उपलक्ष में मां तुमसा कोई नहीं…ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई और तेरापंथ सभा के अध्यक्ष पारस बाफना ने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी। इसके बाद तेरापंथ महिला मंडल, उधना एवं कन्या मंडल की बहनों ने मंगलाचरण किया। मंडल अध्यक्ष श्रेया बाफना के स्वागत उद्बोधन के बाद बेंगलुरू से पीपाड़ा सिस्टर्स, सेलम से अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल उपाध्यक्ष नीलम सेठिया, मुंबई से गजल गायक हस्तीमल हस्ती, आगरा से कवियत्री डॉ. मंजू दीक्षित व मुंबई से यशोदा सोलंकी समेत अन्य ने मां का बखान शब्दों से किया। ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ युवक परिषद, उधना अध्यक्ष अरुण चंडालिया व मंत्री उत्कर्ष खाब्या, तेरापंथ महिला मंडल, उधना की मंत्री महिमा चोरडिय़ा, कन्या मंडल, उधना की संयोजिका सलोनी बाफना, आस्था चावत आदि शामिल रहे।

Home / Surat / SURAT NEWS DAYRI: मनाएंगे भगवान परशुराम जन्मोत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो