गौशाला में गौसेवा और गूंजे भजन-कीर्तन
सूरत. श्रीरामायण प्रचार मंडल, उधना की ओर से श्राद्ध पक्ष के निमित्त रविवार को भेस्तान स्थित गौकुल गौशाला में गौसेवा, भजन-कीर्तन व भंडारे के आयोजन किए गए। कार्यक्रम के संबंध में मंडल ने जानकारी में बताया कि दोपहर दो बजे से आयोजित आयोजन के दौरान पहले भजन-कीर्तन हुए और भजनों की प्रस्तुति मनोज शर्मा, अशोक टेलर आदि गायकों ने दी। इसके बाद ढाई सौ किलोग्राम जौ और गुड़ से गौशाला परिसर में ही लड्डु बनाकर गायों को खिलाए गए और सभी ने गौ पूजन, पितृ-तर्पण, गौ पालक पूजन, गौ आरती व गौ प्रसादी में भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री ने सौंपा प्रमाणपत्र
सूरत. सेवा-समर्पण कार्यक्रम में भाग लेने सूरत आए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने रविवार को शहर में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान शेखावत ने श्रीहरि सत्संग समिति को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता को हिन्द बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में शामिल होने का प्रमाणपत्र वेसू स्थित भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में सौंपा। इस दौरान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष महेश मित्तल, रमेश अग्रवाल, रतनलाल दारुका समेत कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

संस्था में पदाधिकारियों की नियुक्ति
सूरत. विप्र सेना में जिले व गुजरात स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति रविवार को एक बैठक में की गई है। बैठक में सोमदत्त पारीक को राष्ट्रीय संरक्षक मंडल सदस्य, अनिल पारीक को गुजरात प्रदेश युवा उपाध्यक्ष, महावीर पारीक को सूरत जिला उपाध्यक्ष, महेश पारीक को चौर्यासी विधानसभा अध्यक्ष, लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित को प्रदेश उपाध्यक्ष, रविकांत शर्मा को युवा जिला संगठन मंत्री, कृष्णगोपाल रतावा को गुजरात प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया है।