scriptSURAT NEWS DAYRI: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने में मांगी मोहलत | SURAT NEWS DAYRI: Time taken to ban single use plastic | Patrika News
सूरत

SURAT NEWS DAYRI: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने में मांगी मोहलत

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र भेजकर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की समय सीमा को एक साल बढ़ाकर 1 जुलाई, 2023 तक करने का अनुरोध

सूरतJun 26, 2022 / 09:35 pm

Dinesh Bhardwaj

SURAT KAPDA MANDI: शर्म-झिझक छोडि़ए, कड़े व्यापारिक नियम बनाइए...

SURAT KAPDA MANDI: सख्त व्यापारिक व्यवहार से निपटेंगे व्यापारी,SURAT KAPDA MANDI: शर्म-झिझक छोडि़ए, कड़े व्यापारिक नियम बनाइए…,SURAT KAPDA MANDI: सख्त व्यापारिक व्यवहार से निपटेंगे व्यापारी

सूरत. कान्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र भेजकर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की समय सीमा को एक साल बढ़ाकर 1 जुलाई, 2023 तक करने का अनुरोध किया है। नागपुर में आयोजित कैट के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के एक सौ से ज्यादा प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद यह प्रस्ताव जारी किया गया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को भेजे पत्र में बताया कि पर्यावरण प्रदूषण निस्संदेह मानव सभ्यता के लिए बड़ा खतरा है और पर्यावरण की रक्षा के लिए सुधारात्मक उपायों की आवश्यकता है। हालांकि, किसी भी प्रतिबंध को लागू करने से पहले, उपयोग को बदलने के लिए समान विकल्प तैयार करना अधिक महत्वपूर्ण है। सरकार को यह भी याद रखना चाहिए कि लंबे समय में सिंगल यूज प्लास्टिक देश में लाखों लोगों को रोजगार देने वाला एक बहुत बड़ा उद्योग बन गया है और इसका वार्षिक कारोबार 60,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसलिए ऐसे निर्माताओं को उनके मूल स्थान पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए मजबूर करने के लिए प्रभावी उपाय किए जाने चाहिए।
गोविंद राठी अध्यक्ष व सचिव बने पवन बजाज


सूरत. श्रीरामदेव बाबा प्रेम मंडल की साधारण सभा का आयोजन रविवार सुबह शहर में उधना-मगदल्ला रोड स्थित सूर्य प्लाजा सोसायटी में किया गया। सभा में गठित मंडल की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष गोविंद राठी, सचिव पवन बजाज, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण राठी व मेडिकल कमेटी अध्यक्ष विनोद लाहोटी को बनाया गया है। मंडल का वार्षिक उत्सव 15 अगस्त को सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में मनाया जाएगा।
छतरियों पर उकेरे सुलेख


सूरत. शहर में रांदेर स्थित दिवालीबाग सोसायटी में रविवार सुबह छाता सुलेख कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुंबई के अंतरराष्ट्रीय केलिग्राफर अच्युत पलव की देखरेख में आयोजित कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों ने छतरियों पर सुलेख आकर्षक तरीके से उकेरे। इस संबंध में ज्योति अग्रवाल ने बताया कि सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित कार्यशाला में सूरत समेत अन्य शहर-कस्बों के 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
SURAT NEWS DAYRI: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने में मांगी मोहलत
पांचआंबा गांव में रोपे पौधे


सूरत. प्रजापति युवा संगठन, सूरत इकाई की ओर से मानसून के दौरान शहर से सवा सौ किमी दूर उमरपाड़ा के पांचआंबा गांव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के लक्ष्मण प्रजापति ने बताया कि प्रजापति युवा संगठन के सदस्य व पदाधिकारी परिवार समेत रविवार को पांचआंबा गांव पहुंचे और वहां स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में ढाई सौ से ज्यादा पौधे रोपे। इस अवसर पर अन्य सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी संगठन की ओर से किया गया।
SURAT NEWS DAYRI: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने में मांगी मोहलत
अधिकतम संख्या दिवस मनाया


सूरत. श्रीक्षत्रिय युवक संघ द्वारा शहर के गोडादरा मंडल की वीर दुर्गादास शाखा में रविवार को अधिकतम संख्या दिवस मनाया गया। जिसमें मंडल के सभी स्वयंसेवकों ने अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर सूूरत प्रांत के सह प्रांतप्रमुख भवानी सिंह समेत अन्य सदस्य व पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।
SURAT NEWS DAYRI: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने में मांगी मोहलत

Home / Surat / SURAT NEWS DAYRI: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने में मांगी मोहलत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो