साधारण सभा आयोजित
सूरत. उधना-गोडादरा माहेश्वरी सभा की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार को किया गया। सभा में अध्यक्ष मुरलीधर लाहोटी, सचिव मनोज जाजू व कोषाध्यक्ष राजकुमार ने गतवर्ष की सभी तरह की जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस मौके पर कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
सूरत. सच्ची सेवा समर्पण नामक संस्था की ओर से बुधवार को जरुरतमंद महिलाओं को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। संस्था की ओर से वितरित की गई सामग्री में राशन किट, साड़ी व अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल है। वितरण कार्यक्रम के दौरान संस्था की रेणु अग्रवाल, प्रिया केडिया, सरोज अग्रवाल, सोनू, प्रियंका, पूजा आदि सदस्य मौजूद थी।