scriptSURAT NEWS: सीआरजेड नियमों में रियायत की रखी मांग | SURAT NEWS: Demand for concession in CRZ rules | Patrika News
सूरत

SURAT NEWS: सीआरजेड नियमों में रियायत की रखी मांग

दमण का क्षेत्रफल 74 वर्ग किमी है और दीव का 33 वर्ग किमी में फैला है। दमण-दीव में कोस्टल रेग्युलेशन जोन लागू है और इस वजहह से कई जगहों पर निर्माण कार्य में दिक्कतें पैदा

सूरतJul 29, 2021 / 07:18 pm

Dinesh Bhardwaj

SURAT NEWS: सीआरजेड नियमों में रियायत की रखी मांग

SURAT NEWS: सीआरजेड नियमों में रियायत की रखी मांग

दमण. केंद्रीय वन-पर्यावरण व जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलकर सांसद लालु पटेल ने कोस्टल रेग्युलेशन जोन के नियमों में रियायत देने की मांग की है। सांसद ने केंद्रीय मंत्री यादव को बताया कि दमण का क्षेत्रफल 74 वर्ग किमी है और दीव का 33 वर्ग किमी में फैला है। दमण-दीव में कोस्टल रेग्युलेशन जोन लागू है और इस वजहह से कई जगहों पर निर्माण कार्य में दिक्कतें पैदा होती है। दमण के केन्द्र में दमणगंगा नदी गुजरती है तो दक्षिण में कलई नदी और उतर में कोलक नदी बहती है। इसके अलावा पश्चिम में अरब सागर है और इसके साथ वन क्षेत्र भी है एवं कोस्टगार्ड का फनल विस्तार भी दोनों जगहों पर है। दीव में भी वनकबारा एक अलग से द्वीप है जहां पर फुदम में पक्षी अभ्यारण है। दमण-दीव में पर्यटन और औद्योगिक विकास के लिए जगह की कमी देखी जा रही है। ऐसी स्थिति में सीआरजेड-दो में संघ प्रदेश के होने से समुद्र, नदी व अन्य किनारे वाली जगहों पर निर्माण कार्य में लोगों को कई दिक्कतें होती है। इस नियम को 500 मीटर से घटाकर 50 मीटर किए जाने की मांग सांसद लालु पटेल ने केंद्रीय वन-पर्यावरण व जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव से की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो