scriptsurat news- रक्षाबंधन और तीज में भी टांय..टांय फिस्स रहा बाजार, पता नहीं क्यों?? | surat news-In Rakshabandhan and Teej too, the market is suffering. Do | Patrika News
सूरत

surat news- रक्षाबंधन और तीज में भी टांय..टांय फिस्स रहा बाजार, पता नहीं क्यों??

ग्रे बाजार में खरीद सामान्य, दाम यथावत रहे

सूरतAug 25, 2019 / 08:26 pm

Pradeep Mishra

surat news- रक्षाबंधन और तीज में भी टांय..टांय फिस्स रहा बाजार, पता नहीं क्यों??

surat news- रक्षाबंधन और तीज में भी टांय..टांय फिस्स रहा बाजार, पता नहीं क्यों??

सूरत
ग्रे बाजार में बीते सप्ताह खरीद सामान्य रहा। साडी और ड्रेस मटीरियल्स दोनो ही सेगमेन्ट में अन्य राज्यों के व्यापारियों से मध्यम ऑर्डर मिल रहे हैं। इस बीच ग्रे की तमाम क्वॉलिटी में दाम यथावत रहे।
स्थानीय कपड़ा बाजार में बीते दिनों तीज और रक्षाबंधन की खरीद से निराश हुए व्यापारियों को अब दीवाली और उसके बाल लग्नसरा की खरीद की उम्मीद है। हालाकि अभी भी अन्य राज्यों के व्यापारियों की ओर से साड़ी और ड्रेस के लिए धीमे-धीमे ऑर्डर मिल रहे हैं। व्यापारियों की ओर से मांग सामान्य होने के कारण वीवर्स ने भी दाम स्थिर रखे हैं। ग्रे कारोबारी सोनु जैन ने बताया कि गणेश स्थापना से व्यापार अच्छा चलने की उम्मीद है। इस बार बारिश भी अच्छी होने के कारण व्यापार अच्छा रहेगी। कपड़ा कारोबारी सज्जन महर्षि ने बताया कि बाजार में खरीद सामान्य गति से आगे बढ़ रही है। आगामी दिनों में कम, मध्यम और महंगे तीनो रेन्ज के कपड़ो की मांग होने से व्यापारी तैयारी कर रहे हैं। इस बीच बाजार में बीते सप्ताह तमाम क्वॉलिटी में दाम यथावत रहे। भिवंडी ग्रे बाजार में भी तमाम क्वॉलिटी में दाम स्थिर रहे। ग्रे व्यवसायी राकेश अग्रवाल ने कहा कि बीते सप्ताह तमाम क्वॉलिटी में चहल-पहल दिखी, हालाकि दाम यथावत रहे।

Home / Surat / surat news- रक्षाबंधन और तीज में भी टांय..टांय फिस्स रहा बाजार, पता नहीं क्यों??

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो