scriptOH MY GOD: समुद्र किनारे फैला प्लास्टिक कचरा | SURAT NEWS: Plastic garbage spreading along the sea | Patrika News
सूरत

OH MY GOD: समुद्र किनारे फैला प्लास्टिक कचरा

ग्रामीणों ने शुरू की सफाईसमुद्र किनारे प्रदूषण फैलने से नुकसान होने की आशंका

सूरतJun 26, 2019 / 10:03 pm

Sunil Mishra

patrika

OH MY GOD: समुद्र किनारे फैला प्लास्टिक कचरा


वापी. उमरगाम के नारगोल समुद्र किनारे प्लास्टिक का कूड़ा-कचरा पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या बन सकता है। आसपास के लोगों के अनुसार करीब 15 दिन पहले वारोली खाड़ी में कोई फेंक गया। नारगोल, उमरगाम, खत्तलवाड़ा और झाई समेत आसपास के कई गांव के मछुआरों ने समुद्र किनारे प्रदूषण फैलने से नुकसान होने की आशंका जताई है। नारगोल समुद्र किनारे काफी दूर तक प्लास्टिक फैलने से वहां आने वाले पर्यटकों व ग्रामीणों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए नारगोल बंदरगाह के मछुआरों तथा युवाओं तथा मी एन्ड मी ग्रुप ने सफाई अभियान शुरू किया है। करीब एक सप्ताह से रोजाना समुद्र किनारे फैले प्लास्टिक कचरे की सफाई में जुटे हैं। गौरतलब है कि नारगोल का समुद्री किनारे पर राज्य के अलावा महाराष्ट्र से भी लोग बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। ऐसे में इस किनारे को गंदा होने से बचाने के लिए ग्रामीणों के अलावा सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है।
patrika

पौधारोपण कर देखरेख का लिया संकल्प
वापी. चला के मुक्तानंद मार्ग स्थित मिराकल किड्स प्री स्कूल में बुधवार को ग्रीन डे मनाते हुए पौधारोपण किया गया। हरे रंग को प्रकृति और ऊर्जा के लिए प्रेरणा स्रोत मानते हुए शिक्षकों और छात्रों ने हरे रंग के कपड़े पहन रखे थे और स्कूल प्रांगण में पौधा रोपण कर उनकी देखरेख का संकल्प भी लिया। छात्रों को पेड़ पौधों का महत्व भी बताया गया।

Home / Surat / OH MY GOD: समुद्र किनारे फैला प्लास्टिक कचरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो