scriptSurat/ रिश्वत लेने में महिलाएं कर्मचारी भी पिछे नहीं, राज्य में दो साल में 24 महिला कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ी गई | Surat Women employees are also not behind in taking bribe | Patrika News
सूरत

Surat/ रिश्वत लेने में महिलाएं कर्मचारी भी पिछे नहीं, राज्य में दो साल में 24 महिला कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ी गई

सबसे अधिक आठ महिला सरपंच तो पांच महिला पटवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के जाल में फंसी

सूरतNov 16, 2021 / 07:36 pm

Sandip Kumar N Pateel

Surat/ रिश्वत लेने में महिलाएं कर्मचारी भी पिछे नहीं, राज्य में दो साल में 24 महिला कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ी गई

File Image

सूरत. आज के युग में महिलाएं पुरूष के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं होगा की जहां महिलाओं ने अपना लोहा नहीं मनवाया हो। सकारात्मकता के साथ अब नकारात्मक बातों में महिलाएं पुरूषों मानो प्रतियोगिता कर रही हो ऐसा गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के आंकड़ों से कहा जा सकता है। क्योंकि बिते 22 महीनों में राज्य में 24 सरकारी महिला अधिकारी – कर्मचारी रिश्वत लेने के आरोप में ब्यूरो के हाथों गिरफ्तार हो चुकी है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी, 2020 से अक्टूबर, 2021 के दौरान राज्य में रिश्वत लेने के 295 मामले सामने आए हैं। वर्ष 2020 में 200 और वर्ष 2021 में अब तक 95 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें सरकारी महिला अधिकारी-कर्मचारी भी रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई हैं। ब्यूरो के मुताबिक कुल 24 महिला कर्मचारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार हुई है। इनमें क्लास वन अधिकारी से लेकर पटवारी और महिला पुलिसकर्मी शामिल है।

सबसे अधिक आठ महिला सरपंच गिरफ्तार


रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ी गई 24 महिला अधिकारी-कर्मचारियों में सबसे अधिक संख्या आठ महिला सरपंचों की हैं। वहीं पांच महिला पटवारी, एक स्टेट जीएसटी विभाग की संयुक्त आयुक्त, आरटीओ इंस्पेक्टर, प्रिन्सिपाल, एग्जिक्यूटीव इंजिनियर और महिला पुलिसकर्मी शामिल है।

जीएसटी की संयुक्त आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते पकड़ी गई थी


रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ी गई महिला अधिकारियों में जीएसटी की संयुक्त आयुक्त नितू सिंह भी शामिल है, जिन पर डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगा था, जबकि एक आदर्श आश्रम स्कूल की प्रिन्सिपाल दमयंति चौहाण कर्मचारियों के वेतन को लेकर रिश्वत मांगते हुए पकड़ी गई थी तो एक महिला पीएसआई रिमांड के दौरान पिटाई नहीं करने के बदले में पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ब्यूरो के जाल में फंस गई थी।

24 में से 20 के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला


ब्यूरो के मुताबिक 24 में से 20 महिला अधिकारी-कर्मचारी ऐसी थी, जो लंबे समय से रिश्वत लेने में लिप्त थी। यह जानकारी जांच के दौरान सामने आने के बाद उनकी संपत्तियों को लेकर भी जांच शुरू की गई थी और सभी 20 के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो