scriptसुषमा स्वराज का 14 को महिलाओं से लाइव संवाद | Sushma Swarajs 14 live interaction with women | Patrika News
सूरत

सुषमा स्वराज का 14 को महिलाओं से लाइव संवाद

भारतीय जनता पार्टी की ओर से युवा टाउन हॉल के बाद 14 अक्टूबर को महिला टाउन हॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज्य राज्य क

सूरतOct 12, 2017 / 10:20 pm

मुकेश शर्मा

Sushma Swaraj's 14 live interaction with women

Sushma Swaraj’s 14 live interaction with women

सूरत।भारतीय जनता पार्टी की ओर से युवा टाउन हॉल के बाद 14 अक्टूबर को महिला टाउन हॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज्य राज्य की एक लाख से अधिक महिलाओं से लाइव संवाद करेंगी। दोपहर दो बजे अहमदाबाद से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। महिलाएं सोशल मीडिया और वेबसाइट के जरिए विदेश मंत्री से लाइव संवाद कर सकेंगी। इसके लिए सूरत भाजपा की ओर से भी स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की जाएगी।


पार्किंग पॉलिसी पर फैसला सामान्य सभा में 13 को

शहर में पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए मनपा प्रशासन ने पार्किंग पॉलिसी तैयार की है। इस पर १३ अक्टूबर को होने वाली सामान्य सभा में फैसला होगा। सभा से मंजूरी मिलती है तो पॉलिसी के बाइलॉज को अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

शहर में आबादी बढऩे के साथ ही ट्रैफिक समस्या भी लगातार विकराल हो रही है। सूरत देश के उन पांच शहरों में शामिल है, जो रोजगार देने में अव्वल हैं। रोजाना हजारों लोग रोजगार के लिए सूरत आते हैं। यही रफ्तार रही तो ट्रैफिक की समस्या और भयावह होगी।

इससे निपटने और व्यवस्थित पार्किंग के लिए सूरत महानगर पालिका प्रशासन ने कंसलटेंट की मदद से पार्किंग पॉलिसी के बाईलॉज और ड्राफ्ट तैयार किया है। पॉलिसी को मनपा प्रशासन ने स्थाई समिति को भेजा था, जहां लंबी जद्दोजहद और कई चरणों में चर्चा के बाद सामान्य सभा में भेजा गया है। सामान्य सभा से मंजूरी के बाद इसे राज्य सरकार को भेजा जाएगा। राज्य सरकार मनपा की पार्किंग पॉलिसी को विधानसभा से पारित कर देती है तो इसे प्रदेश की सभी मनपाओं में लागू किया जाएगा।


यह है खास

पार्किंग पॉलिसी लागू होने के बाद पूरे शहर में पार्किंग के नीति नियम रिवाइज हो जाएंगे। ऑन स्ट्रीट पार्किंग के लिए आईआरसी एसपी १२-२०१५ के मुताबिक पार्किंग एरिया डिजाइन किया जाएगा। आईआरसी ६७-२००१ के आधार पर पार्किंग और नो पार्किंग एरिया चिन्हित किए जाएंगे। साथ ही नो पार्किंग एरिया मेंं खड़े वाहनों को टो करने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने का अधिकार भी मनपा के पास होगा। अब तक यह व्यवस्था पुलिस का ट्रैफिक विभाग संभालता है। पार्किंग नियमों के वायलेशन पर चालान काटने और जुर्माना वसूलने का काम भी मनपा करेगी।

Home / Surat / सुषमा स्वराज का 14 को महिलाओं से लाइव संवाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो