6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरथाणा की महिला में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

शहर में अब तक पांच पॉजिटिव मरीज सामने आए, चार उपचाराधीन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 5 Sep 2018, 12:41 PM IST

file photo

सरथाणा की महिला में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

सूरत.

शहर में सरथाणा क्षेत्र निवासी पैतालींस वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अब स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या पांच हो गई है।

सरथाणा क्षेत्र निवासी ४५ वर्षीय महिला की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उनकी रिपोर्ट करवाई। इसमें वह स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिली है। इसके बाद मनपा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंच गए और मरीज के परिजनों से मुलाकात कर उनको सतर्क किया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस सीजन में अब तक पांच स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। हाल में चार स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इसमें दो मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है, जबकि एक मरीज को गंभीर होने के कारण वेंटिलेटर पर रखकर उपचार दिया जा रहा है। जबकि एक मरीज को बीपेप पर रखा गया है।


प्रिन्टिंग प्रेस और मिल में आग
सूरत. वराछा क्षेत्र में सोमवार शाम को कड़ोदरा की कपड़ा मिल तथा रात को एक प्रिन्टिंग प्रेस में आग लग गई। दोनों ही जगहों पर बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई गई है।
दमकल विभाग के मुताबिक वराछा त्रिकमनगर क्षेत्र में किशोरी रूदाणी की प्रिन्टिंग प्रेस में सोमवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। दमकल वाहनों की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग जाग गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारण किताबें, मशीनें तथा अन्य सामान जल गया। इससे पहले सोमवार शाम को कड़ोदरा की बिंदल सिल्क मिल्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। करीब ढाई से तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग से प्रिन्टिंग मिशन तथा अन्य मशीनें, कपड़े का जत्था, फर्निचर और वायरिंग जल गई।