scriptचक्रवात का असर खत्म, रोजमर्रा की जिंदगी शुरू | The impact of cyclone ends, everyday life starts | Patrika News
सूरत

चक्रवात का असर खत्म, रोजमर्रा की जिंदगी शुरू

मछुआरे पहुंचने लगे समुद्र में मछली पकडऩे

सूरतJun 16, 2019 / 10:30 pm

Sunil Mishra

patrika

चक्रवात का असर खत्म, रोजमर्रा की जिंदगी शुरू


दमण. हाल ही लोगों को डराने वाले वायु चक्रवात का असर दमण समुद्र तट पर समाप्त होते ही दमण मांगेला समाज के मछुआरों ने फिर से जीवन यापन के लिए समुद्र तट पर मछली पकडऩा शुरू कर दिया है। मोटी दमण जम्पोर समुद्र तट के निकट रोजमर्रा की तरह मछुआरों ने मछली पकडऩे का कामकाज शुरू कर दिया है। मछुआरा दंपती ने ने बताया कि इसी से उनकी रोजीरोटी चलती है।
मशाल चौक पर रोशनी से बढ़ा आकर्षण
दमण. मशाल चौक स्थित शहीद स्मारक का सौन्दर्यीकरण किया है। इसके कारण अब और भी आकर्षक लगने लगा है। स्वातंत्रय वीरों की प्रतिमाओं के चारों ओर पौधे लगाए गए हैं। उनको रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है। शाम होते ही अलग-अलग रोशनी से मशाल चौक सुन्दर दिखता है। यहां शहीद स्मारक पर शहीदों का नाम भी लिखा है। इस मशाल चौक के पास पहले हाईमास्ट लाईट भी थी, उसको हटाया गया है।
राष्ट्रीय बैठक में हुए शामिल भाजपा पदाधिकारी
दमण. भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय बैठक नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संघ प्रदेश दमण-दीव के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल टंडेल, संगठन मंत्री विवेक धाडक़र, प्रदेश प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी ने भी भाग लिया। टंडेल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद अपने-अपने प्रदेश की चुनाव संबंधी रिपोर्ट देने के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में राज्य व संघ प्रदेश के नए अध्यक्षों के नाम पर भी चर्चा की गई।

Home / Surat / चक्रवात का असर खत्म, रोजमर्रा की जिंदगी शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो