scriptपालिका ने रखवाईं छोटी कचरा पेटियां | The municipality kept small garbage boxes | Patrika News
सूरत

पालिका ने रखवाईं छोटी कचरा पेटियां

ओवरफ्लो होने से बाहर पड़ा रहता है कचरा सूखा और गीला कचरा डालने के लिए हैं ब्लू और ग्रीन कलर की पेटियां

सूरतJun 29, 2018 / 10:41 pm

सुनील मिश्रा

patrika

पालिका ने रखवाईं छोटी कचरा पेटियां


वलसाड. वलसाड नगरपालिका ने शहर में छोटी कचरा पेटियां रखवाई हैं। इस वजह से कचरा बाहर गिरता रहता है। कई जगह गटर पर भी पेटियां रखवा दी गई हैं। नगरपालिका प्रशासन ने शहर में दो तरह की कचरा पेटियां रखवाई हैं। इनमें एक ब्लू और एक ग्रीन कलर की है। बड़ी सोसायटियों में छोटी कचरा पेटियां परेशानी का सबब बन रही हैं। यह ओवरफ्लो होने से कचरा बाहर गिरता रहता है।
मोगरावाड़ी के शारदाधाम सोसायटी में रहवासियों ने छोटी कचरापेटियां रखने का विरोध किया तथा बड़ी पेटियां रखवाने की मांग की है। यहां पर लोग बाहर ही कचरा डाल देते हैं। कई जगहों पर कचरा पेटियों को समय पर खाली नहीं करने से कचरा नीचे गिरता रहता है। इससे और गंदगी बढ़ जाती है। मोगरावाड़ी के रेलवे गटर के पास पालिका ने चार कचरा पेटियां रखवाई थी। यहां पर मात्र एक ही कचरा पेटी दिख रही है। शारदाधाम निवासी वेशू राजे ने बताया कि उनकी सोसायटी के बार कचरा पेटी रखी गई है, लेकिन कुछ ही घरों का कचरा डालने से वह भर जाती है। यहां पर करीब ४० घर हैं। यहां पर बड़ी पेटियां रखवानी चाहिए।
नोटिस की अवहेलना पर पालिका ने जब्त किया सामान
वापी. गत दिनों गंदे पानी में धनिया धोने वाले सब्जी विक्रेता के सामान को नगर पालिका टीम ने शुक्रवार को जब्त कर लिया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वापी शहर मुख्य बाजार में गत दिनों रियाज नामक सब्जी विक्रेता द्वारा गंदे पानी में धनिया धोने का वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका ने उसे नोटिस देकर पालिका विस्तार में सब्जी बेचने पर रोक लगाई थी। ऐसा करने पर उसका सामान जब्त करने और पुलिस कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद शुक्रवार को उक्त सब्जी विक्रेता ने नोटिस की अवहेलना करते हुए फिर से सब्जी की दुकान लगाई थी। इसकी जानकारी मिलने पर नपा सेनेटरी निरीक्षक के नेतृत्व पहुंचे नगर पालिका कर्मचारियों ने सारा सामान जब्त कर लिया। नपा की चेतावनी के बाद भी दुकान लगाने पर उसके खिलाफ नगर पालिका ने कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी है।

Home / Surat / पालिका ने रखवाईं छोटी कचरा पेटियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो