scriptचोरों ने बंद मकान को बनाया निशान | Thieves built a house | Patrika News
सूरत

चोरों ने बंद मकान को बनाया निशान

पड़ोसी के जागने से बाइक पर आए चोर भाग मौके से भागने में सफल रहे

सूरतNov 25, 2018 / 08:41 pm

Sandip Kumar N Pateel

file

चोरों ने बंद मकान को बनाया निशान

बारडोली. तहसील के सरभोण गांव में चोरों ने एनआरआइ के बंद मकान को निशान बनाया। चोर बंद घर से करीब 10 हजार नकद और अन्य कीमती सामान चोरी करने में कामयाब रहे। पड़ोसी के जागने से बाइक पर आए चोर भाग मौके से भागने में सफल रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के सरभोण गांव के जैन देरासर फलिया निवासी नीलेश भट्ट पिछले कई वर्षों से परिवार सहित अमरीका में रह रहे हैं और उनका मकान बंद पड़ा है। रविवार तडक़े 3 बजे चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ अंदर कमरे की अलमारी से करीब 10 हजार नकद और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। आवाज सुनकर जाग गए पड़ोसी को बाहर निकलते देख बाइक से आए चोर भाग निकले। इस मामले मे नीलेश के परिजनों ने बारडोली पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने शराब की हेराफेरी करते किशोर सहित तीन को दबोचा


बारडोली. बारडोली पुलिस ने नांदीडा चार रास्ता के पास दो बाइक से शराब की हेराफेरी कर रहे एक किशोर सहित तीन जनों को हिरासत में लिए। पुलिस ने आरोपियों से 26 हजार की विदेशी शराब बरामद की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बारडोली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर नांदीडा चार रास्ता के पास निगरानी रखी। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बाइक चालक पुलिस को देखते ही तेजी से निकल गई। पुलिस ने पीछा कर दोनों बाइक सवारों को धर दबोचा। पुलिस ने बाइक सवार एक किशोर और अन्य दो व्यक्ति मूल बिहार तथा हाल दमण निवासी अशोक कालु पासवान और रोहित शोभाकांत झा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 25 हजार 900 रुपए की विदेशी शराब, दो बाइक, दो मोबाइल फोन सहित 63 हजार 400 का सामान जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो