scriptन्यू सिविल अस्पताल में आने वाले हजारों मरीजों को होगा फायदा | Thousands of patients coming to New Civil Hospital will be benefitted | Patrika News
सूरत

न्यू सिविल अस्पताल में आने वाले हजारों मरीजों को होगा फायदा

केस पेपर का शुल्क दस के बजाय आज से पांच रुपए

सूरतJul 22, 2019 / 10:18 pm

Sanjeev Kumar Singh

surat photo

न्यू सिविल अस्पताल में आने वाले हजारों मरीजों को होगा फायदा

सूरत.

न्यू सिविल अस्पताल में सोमवार से केस पेपर निकालने का शुल्क दस रुपए से घटा कर पांच रुपए करने का निर्णय किया गया है। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में केस पेपर निकालने का शुल्क पांच रुपए होने की खबर मीडिया में छपने के बाद दो-तीन दिन पहले रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल अधीक्षक ने यह निर्णय किया।
न्यू सिविल अस्पताल में अब तक केस पेपर निकालने के लिए मरीजों से दस रुपए का शुल्क लिया जाता था। अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज आते हैं। इनमें सीनियर सिटीजन, बीपीएल कार्ड धारक को निशुल्क इलाज मिलता है। मरीजों को सबसे पहले केस पेपर निकलवाना होता है। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में पांच रुपए में केस पेपर निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी मरीज सेवा समिति के प्रमुख सुभाष झाडे ने अस्पताल अधीक्षक से केस पेपर का शुल्क घटाने की मांग की थी। अहमदाबाद के केस पेपर में पेथोलॉजी सर्टिफिकेट फॉर्म, भर्ती, लेबोरेटरी जांच आदि की जानकारी लिखी होती है।
मीडिया में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। राज्य स्वास्थ्य मंत्री किशोर कनानी ने अस्पताल के अधिकारियों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के मुताबिक केस पेपर का शुल्क लेने के निर्देश दिए थे। इसके बाद रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल अधीक्षक डॉ. गणेश गोवेकर, आरएमओ डॉ. केतन नायक ने सोमवार से न्यू सिविल अस्पताल में केस पेपर का शुल्क पांच रुपए करने का निर्णय किया ।

न्यू सिविल अस्पताल में 2012 में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त की अध्यक्षता में रोगी कल्याण गवर्निंग काउंसिल की बैठक में केस पेपर का शुल्क पांच रुपए से बढ़ा कर दस रुपए लेने का निर्णय किया गया था। पिछले दिनों रोगी कल्याण एक्जुकेटिव कमेटी की बैठक में गरीब मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए केस पेपर का शुल्क पांच रुपए तय किया गया है। उपचार के लिए पहले से तय शुल्क ही मान्य रहेंगे।
डॉ. गणेश गोवेकर, अधीक्षक, न्यू सिविल अस्पताल

Home / Surat / न्यू सिविल अस्पताल में आने वाले हजारों मरीजों को होगा फायदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो