scriptजिले से हजारो लोग रवाना हुए | Thousands of people left the district to go to the country | Patrika News
सूरत

जिले से हजारो लोग रवाना हुए

माणेकपोर गांव में चेकपोस्ट से पिछले 24 घंटे में 700 से अधिक वाहन रवाना, पलसाणा तहसील के माखिंगा और कोसंबा के पास धामदोड़ चेकपोस्ट से भी हजारों लोग रवाना

सूरतMay 01, 2020 / 08:16 pm

विनीत शर्मा

जिले से हजारों लोगों वतन जाने के लिए रवाना हुए

जिले से हजारों लोगों वतन जाने के लिए रवाना हुए

बारडोली. सूरत शहर और जिला में फंसे अन्य राज्य के प्रवासी मजदूर समेत लाखों लोगों को उनके घर जाने की मंजूरी दी गई है। बारडोली तहसील के माणेकपोर गांव बनाई गई चेकपोस्ट से पिछले 24 घंटे में अन्य राज्य को जाने वाले 700 से अधिक वाहनों को रवाना किया गया। पलसाणा तहसील के माखिंगा और कोसंबा के पास धामदोड़ चेकपोस्ट से भी हजारों लोग रवाना हुए।
जिले की सरहद पर चार अलग-अलग जगहों पर बनाई गई चेकपोस्ट से प्रवासी लोग रवाना हुए। चेकपोस्ट से गुजरने से पहले प्रशासन ने वाहन समेत जाने वाले लोगों की डिटेल ली है। दो दिनों में माणेकपोर, धामदोड़ और माखिंगा मिलाकर 2000 से अधिक वाहनों को रवाना किया गया। धामदोड़ चेकपोस्ट पर सौराष्ट्र वासियों का जमावड़ा लगने से रात को अफरा-तफरी फैल गई थी। बाद में पुलिस और प्रशासन ने उनको समझा कर वापस भेज दिया गया।
बारडोली के माणेकपोर गांव के पास बनाई गई चेकपोस्ट पर बारडोली के विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री ईश्वर परमार निगरानी रखे हुए हैं। बारडोली एसडीएम वीएन रबारी ने बताया कि माणेकपोर चेकपोस्ट से 700 से अधिक वाहनों को मंजूरी दी गई है। बाहर जाने वालों में सब से ज्यादा संख्या शुगर मिलों के मजदूरों की है।

Home / Surat / जिले से हजारो लोग रवाना हुए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो