scriptस्टेच्यू ऑफ यूनिटी से महाराष्ट्र के पर्यटन को भी मिलेगी गति | Tourism of Maharashtra will also get speed from the Statue of Unity | Patrika News
सूरत

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से महाराष्ट्र के पर्यटन को भी मिलेगी गति

मणीबेली गांव को महाराष्ट्र सरकार बनाएगी पांच सितारा विलेज

सूरतDec 15, 2018 / 09:07 pm

Sanjeev Kumar Singh

surat photo

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से महाराष्ट्र के पर्यटन को भी मिलेगी गति

नर्मदा.

केवडिय़ा में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के कारण महाराष्ट्र में भी पर्यटन को गति मिले इसके लिए महाराष्ट्र सरकार भी सक्रिय हो गई है। गुजरात-महाराष्ट्र के पर्यटन हब से जुडऩे वाले महाराष्ट्र के मणीबेली गांव को फाइव स्टार विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन मंत्री जय कुमार रावल ने शुक्रवार को केवडिया में भ्रमण किया और पर्यटन सर्कि ट के प्रस्तावित रुट का निरीक्षण किया।
महाराष्ट्र सरकार के रोजगार गारंटी योजना और पर्यटन मंत्री जय कुमार रावल ने नर्मदा जिले के केवडिया में भ्रमण किया तथा महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के मणीबेली गांव को फाइव स्टार विलेज के रूप में बनाने की घोषणा की। उन्होंने मणीबेली गांव भी जाकर स्थल निरीक्षण किया। केवडिय़ा के वीआइपी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को गुजरात और महाराष्ट्र के उच्च अधिकारियों की बैठक का आयोजन भी किया गया। इसमें नर्मदा बांध के पास बसे नंदूरबार जिले के मणीबेली गांव को फाइव स्टार विलेज के रूप में विकसित करने की चर्चा की गई।
पर्यटन विभाग कार्यालय के लिए महाराष्ट्र ने गुजरात सरकार से जमीन आवंटन की भी मांग की। मणीबेली गांव के साथ तोरणमाल हिल स्टेशन आदि इलाके को पर्यटन के रूप में विकसित कर पर्यटन सर्कि ट में जोड़ा जाएगा। महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री ने अपनी टीम के साथ नर्मदा बांध साइट में बोटिंग कर महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा में पर्यटन विकास का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और वेली ऑफ फ्लावर का भी दौरा किया।
सरदार पटेल को किया याद, निकली एकता यात्रा

भरुच. देश के एकता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरुष सरदार वलल्भ भाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के सोनेरी महल में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भरुच के विधायक दुष्यंत पटेल के साथ जिला कलक्टर रवि कुमार अरोरा, पालिका के पदाधिकारी और अन्य लोग उपस्थित थे। सरदार पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर में एकता यात्रा निकाली गई।
एकता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विधायक और कलक्टर ने प्रस्थान कराया। सोनेरी महल स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर विधायक दुष्यंत पटेल के साथ अन्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

Home / Surat / स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से महाराष्ट्र के पर्यटन को भी मिलेगी गति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो