scriptपर्यटन स्थल दमण में उमड़ा सैलानियों का हुजूम | Tourism Sightseeing in Daman | Patrika News
सूरत

पर्यटन स्थल दमण में उमड़ा सैलानियों का हुजूम

स्कूलों की छुट्टियों के चलते परिवार सहित आ रहे पर्यटक

सूरतJun 03, 2018 / 10:08 pm

सुनील मिश्रा

patrika

पर्यटन स्थल दमण में उमड़ा सैलानियों का हुजूम


दमण. दमण में गर्मियों की छुट्टियों के चलते पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दमण के सी-पेसस जेटी में शनिवार और रविवार को पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग यहां अपने परिजनों के साथ गर्मी से बचने के लिए पानी में मौजमस्ती करते नजर आ रहे थे। धूप-छांव के बीच उमस को नजरंदाज करते हुए लोग दरिया किनारे घूमते नजर आए। कोई भेल खाता नजर आ रहा था तो कोई आइसक्रीम का लुत्फ लेते हुए। काफी संख्या में पर्यटकों के आने से दमण की सारी होटलें और रिसोर्ट भरे हुए हैं।

कई स्थल हैं दर्शनीय
दमण के जम्पोर बीच, देवका बीच, सनसी बीच, पुर्तगाली किले और चर्च में पर्यटक घूमते दिखाई दिए। दमण में पर्यटक तीन भागों में बंट जाते हैं। इसमें आम नागरिक एवं कंपनियों में काम करने वाले लोग अपने परिवार के साथ आकर नानी दमण का बीच पंसद करते हैं। यह लोग समुद्र में स्नान के साथ शाम तक समय व्यतीत करते हैं। सूरत से आने वाले पर्यटक अधिकतर देवका बीच पंसद करते हैं। पातलिया उदवाड़ा रोड से उनको देवका बीच निकट पड़ता है और वहां दो से तीन बीच है और दो गार्डन भी बने हंै।

महाराष्ट्र के पर्यटकों की पसंद जम्पोर बीच
महाराष्ट्र की तरफ से आने वाले पर्यटक मोटी दमण का जम्पोर बीच पसंद करते हैं। वहां घुड़सवारी और पैराग्लाइडिंग का आनंद उठाते हैं। सभी पर्यटकों के लिए कॉमन जगह नानी दमण जेटी है जहां पुर्तगीज किला है और पास में समुद्र और दमणगंगा नदी का मिलान होता है। शाम के समय यह पर्यटक अधिक संख्या में नजर आते हैं।

समुद्र में नहाकर महसूस करते

गर्मी से राहत भीषण गर्मी में पर्यटक समुद्र में नहाकर गर्मी से राहत महसूस करते हैं। गुजरात मेें कुछ समय बाद स्कूलों की छुट्टियां समाप्त होने वाली हैं। अगामी शनिवार और रविवार को भी पर्यटकों की भारी भीड़ रहेगी। पुलिस विभाग ने भी यातायात सुचारू करने की कोशिश की है।

Home / Surat / पर्यटन स्थल दमण में उमड़ा सैलानियों का हुजूम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो