scriptऑटो सवार महिला का पर्स छीन कर भागे दो बाइकर्स | Two bikers escaped after snatching the purse of an auto rider | Patrika News

ऑटो सवार महिला का पर्स छीन कर भागे दो बाइकर्स

locationसूरतPublished: Aug 21, 2019 09:54:34 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

महिला घायल, न्यू सिविल में भर्ती

ऑटो सवार महिला का पर्स छीन कर भागे दो बाइकर्स

ऑटो सवार महिला का पर्स छीन कर भागे दो बाइकर्स

सूरत.

हरिनगर के पास बाइक सवार दो जने उधना रेलवे स्टेशन से सोमवार रात ऑटो रिक्शे में बमरोली जा रही एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। छीनाझपटी में महिला रिक्शे से गिरकर घायल हो गई। उसे न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात पांडेसरा बमरोली रोड पर अमृतनगर निवासी मंगलाबेन प्रकाश कुलकर्णी (42) के साथ हुई। मोटर साइकिल सवार दो जनों ने चलते रिक्शे में मंगला का पर्स छीनने का प्रयास किया। उसने पर्स को कस कर पकड़े रखा, लेकिन मोटर साइकिल सवार पर्स छीन कर फरार हो गए। मंगला चलते ऑटो से गिरकर घायल हो गई।
उसे न्यू सिविल अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। अस्पताल में मंगला ने बताया कि पर्स में नकद तीन हजार रुपए और मोबाइल समेत अन्य सामान था। उसका पति प्रकाश कुलकर्णी सिक्युरिटी गार्ड है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के भुसावल की रहने वाली है। उधना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो