scriptGANG RAPE : 14 साल की किशोरी से दो सगे भाइयों ने किया बलात्कार | Two young brothers raped 14-year-old teenager in pandesara surat | Patrika News
सूरत

GANG RAPE : 14 साल की किशोरी से दो सगे भाइयों ने किया बलात्कार

surat news : – पांडेसरा क्षेत्र में 15-16 साल के सगे भाइयों की घिनौनी करतूत सामने आई
– Two young brothers raped 14-year-old teenager in pandesara surat
– Disgusting deeds of 15-16 year old brothers in Pandesara region revealed

सूरतOct 17, 2019 / 12:34 pm

Dinesh M Trivedi

GANG RAPE : 14 साल की किशोरी से दो सगे भाइयों ने किया बलात्कार

GANG RAPE : 14 साल की किशोरी से दो सगे भाइयों ने किया बलात्कार

सूरत. पांडेसरा क्षेत्र में दो सगे भाइयों की घिनौनी करतूत सामने आई है। पहले बड़े भाई ने 14 साल की किशोरी से बलात्कार किया। उसके बाद छोटे भाई ने उसे डरा-धमका कर उससे बलात्कार किया। घटना के संबंध में मंगलवार शाम पांडेसरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों नाबालिग आरोपियों को डिटेन किया है।
गैंग रेप के अभियुक्तों का होगा नार्को टेस्ट


मामले की जांच कर रही महिला पुलिस उप निरीक्षक एमएम मोर्या ने बताया कि घटना गत २० अगस्त की है। पाडेसरा क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी रवीना (बदला हुआ नाम) घर में अकेली थी। उसके परिजन बाहर गए हुए थे। उस दौरान निकट में रहने वाला सत्रह वर्षीय किशोर विजय (बदला हुआ नाम) दोपहर बारह बजे उसके घर में घुस आया।
विजय ने रवीना के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की और फिर बलात्कार किया। उसके बाद इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके जाने के कुछ समय बाद उसका छोटा भाई पन्द्रह वर्षीय अजय (बदला हुआ नाम) उसके घर में घुस आया।
अजय ने भी शारीरिक छेड़छाड़ की तथा विजय की तरह उसके साथ बलात्कार किया। उसने भी इस बारे में किसी से जिक्र करने पर रवीना को जान से मारने की धमकी दी। दोनों की धमकियों के डर से रवीना ने तुंरत इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की, लेकिन बाद में जब उसकी हिम्मत बंधी तो उसने परिजनों को बताया।
परिजनों ने इस संबंध में दोनों भाइयों के खिलाफ मंगलवार शाम पांडेसरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। जिसके आधार पर पुलिस ने बुधवार को दोनों को डिटेन किया। उनसे पूछताछ जारी है।

Home / Surat / GANG RAPE : 14 साल की किशोरी से दो सगे भाइयों ने किया बलात्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो