scriptचाचा ने विवाहित भतीजी के साथ बस में किया बलात्कार | Uncle raped his married niece in a bus | Patrika News
सूरत

चाचा ने विवाहित भतीजी के साथ बस में किया बलात्कार

खिड़की से फेंकने की धमकी दी, ससुराल छोड़ कर फरार

सूरतSep 09, 2018 / 08:51 pm

Dinesh M Trivedi

file

चाचा ने विवाहित भतीजी के साथ बस में किया बलात्कार

सूरत. एक विवाहिता के साथ उसके चाचा द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। विवाहिता को ससुराल पहुंचाने जा रहे चाचा ने रात को स्लीपर बस की खिड़की से बाहर फेंकने की धमकी देकर तीन बार बलात्कार किया और उसे ससुराल छोड़ कर फरार हो गया।

मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक जे.पी.गुप्ता ने बताया कि २१ वर्षीय विवाहिता के साथ उसके चाचा लिम्बायत निवासी विनोद बागले ने बलात्कार किया। राजकोट में अपने पति के साथ रहने वाली विवाहिता ३ सितम्बर को जन्माष्टमी पर अपने पीहर आई थी। वह गुरुवार रात चाचा विनोद के साथ राजकोट के लिए रवाना हुई।
विनोद ने दोनों के लिए सफेद रंग की लग्जरी बस में स्लीपर के टिकट बुक करवा रखे थे। बस रवाना होने के बाद विनोद ने स्लीपर कंपार्टमेंट बंद कर दिया। उसके बाद उसने जबरदस्ती की। विरोध करने उसने विवाहिता को थप्पड़ मारा और कहा कि आवाज निकाली तो खिड़की से बाहर फेंक दूंगा। रास्ते में उसने दो बार और बलात्कार किया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बाद में वह उसे ससुराल छोड़ कर भाग निकला। चाचा की इस करतूत के बारे में विवाहिता ने पति को बताया। शनिवार को दोनों सूरत आए और पीहर पक्ष के लोगों से चर्चा के बाद देर रात महिधरपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि विनोद फरार है। उसकी खोज की जा रही है।

अज्ञात युवक की हत्या


सूरत. रिंगरोड पर उमरवाड़ा टोरंट पॉवर हाउस के निकट किसी ने अज्ञात युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में सलाबतपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े सात बजे पावर हाउस के सामने से मृतक का शव बरामद हुआ। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान मिले है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

Home / Surat / चाचा ने विवाहित भतीजी के साथ बस में किया बलात्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो