scriptदेशभर में बीजेपी के खिलाफ माहौल : वाघेला | Vaghela's atmosphere against BJP all over the country | Patrika News
सूरत

देशभर में बीजेपी के खिलाफ माहौल : वाघेला

पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि देशभर में भाजपा के खिलाफ माहौल है और लोकसभा २०१९ में इसका असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि…

सूरतJan 25, 2019 / 11:34 pm

मुकेश शर्मा

Vaghela's atmosphere against BJP all over the country

Vaghela’s atmosphere against BJP all over the country

वापी।पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि देशभर में भाजपा के खिलाफ माहौल है और लोकसभा २०१९ में इसका असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों नौ राज्यों में भ्रमण के दौरान यह महसूस किया। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और हाल ही में महासचिव बनाई गई प्रियंका गांधी दोनों को नेतृत्व देने में सक्षम बताया। एनसीपी से जुडऩे के सवाल पर उन्होंने इंतजार करने की सलाह दी। शंकर सिंह वाघेला शुक्रवार को वापी में एक निजी कार्यक्रम में आए थे। इस मौके पर संवाददाताओं ने उनके एनसीपी में शामिल होने की अटकलों को लेकर सवाल दागे। इस मामले पर कुछ भी साफ कहने से बचते हुए कहा कि 27 जनवरी या उसके बाद अहमदाबाद से इस मसले पर कुछ कहेंगे।

उसके बाद सारी चीजें सामने आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों से किया वादा निभाने में विफल रही है। हर बार लोग उसके भुलावे में नहीं आने वाले। जयंती भानुशाली की हत्या भाजपा की सत्ता लालसा का परिणाम है।

आरोप लगाया कि जिस तरह भाजपा ने सत्ता के लिए आपराधिक मानसिकता वाले लोगों को पार्टी में शामिल किया है, यह उसी का यह परिणाम है। भाजपा नैतिक पतन की ओर बढ़ रही है। प्रियंका गांधी के राजनीति में सक्रिय होने के सवाल पर कहा कि प्रियंका प्रभावशाली हैं और लोगों से सहजता से मिलती हैं। राहुल गांधी और प्रियंका दोनों ही पार्टी को अच्छा नेतृत्व देने में सक्षम हैं। विपक्षी दलों के गठबंधन से भाजपा के प्रधानमंत्री की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा हर मुद्दे को अलग ट्रैक पर ले जाने में माहिर है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन के सत्ता में आने के बाद या उससे पहले ही एक साझा कार्यक्रम पर सहमति हो सकती है। इसी आधार पर गठबंधन सरकार काम करती है। दक्षिण गुजरात में आदिवासी विस्तार में भारत माला प्रोजेक्ट के खिलाफ आदिवासियों के विरोध पर उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह से विभिन्न प्रोजेक्ट के नाम पर जमीनें ले रही है, उससे कई गलत लोग भी सिस्टम में घुस आए हैं। सरकार को आदिवासियों की समस्याओं को संवेदनशील तरीके से सोचना होगा।

Home / Surat / देशभर में बीजेपी के खिलाफ माहौल : वाघेला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो