scriptआप पार्टी उम्मीदवार ने लगाया हमले का आरोप | Vapi Municipality Election, AAP Candidate | Patrika News
सूरत

आप पार्टी उम्मीदवार ने लगाया हमले का आरोप

वापी नगर पालिका चुनाव: अज्ञात के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज
 

सूरतNov 25, 2021 / 06:50 pm

Gyan Prakash Sharma

आप पार्टी उम्मीदवार ने लगाया हमले का आरोप

आप पार्टी उम्मीदवार ने लगाया हमले का आरोप

वापी. 28 नवंबर को होने वाले नगर पालिका चुनाव का प्रचार जोर पकडऩे के साथ कई विस्तारों में उम्मीदवार व कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति भी देखने को मिल रही है। मंगलवार शाम को आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर सात से प्रत्याशी अरविन्द यादव पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिससे मामला जीआईडीसी थाने में पहुंचा है।

आम आदमी पार्टी ने दोपहर में इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जिसमें आप उम्मीदवार अरविंद यादव ने बताया कि वह दिन डूबने के बाद अपनी कार से दोस्त के साथ लौट रहा था। इस दौरान सरस्वती नगर से पहले कंपनी के पास बाइक पर दो शख्स हेलमेट लगाकर खड़े थे। अरविन्द के अनुसार मोड़ पर कार के धीमा होते ही रॉड की तरह किसी वस्तु से उन्होने कार के शीशे पर वार किया। इसमें कांच भी चटक गया, हालांकि अरविन्द और उसके दोस्त को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। घटना के बाद दोनों शख्स फरार हो गए। बाद में पता चलने पर पुलिस भी पहुंची थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमले के पीछे भाजपा पर आशंका जताते हुए आम आदमी पार्टी के चुनाव इंचार्ज डॉ राजीव पांडेय ने आरोप लगाया कि नामांकन से पहले भी उनके उम्मीदवारों को रोकने के लिए भाजपा ने दबाव बनाया था। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा आप उम्मीदवारों के प्रचार में बाधा डालने का भी आरोप लगाया और कहा कि 20 नवंबर को थाने में एक आवेदन देकर पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार के दौरान सुरक्षा की मांग की गई थी।

आप ने आरोप लगाया कि पहली बार भाजपा को नपा चुनाव में उनकी पार्टी सीधी चुनौती दे रही है क्योंकि अब तक कांग्रेस चुनाव लडऩे के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती थी। आप पार्टी को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा में खलबली है।

Home / Surat / आप पार्टी उम्मीदवार ने लगाया हमले का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो