scriptpolice day : चीनी सेना से लौहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे 10 पुलिस जवान | Veergati received 10 policemen while taking iron from the Chinese army | Patrika News
सूरत

police day : चीनी सेना से लौहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे 10 पुलिस जवान

– आज मनाया जाएगा पुलिस स्मृति दिवस

सूरतOct 20, 2021 / 09:15 pm

Dinesh M Trivedi

police day : चीनी सेना से लौहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे 10 पुलिस जवान

police day : चीनी सेना से लौहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे 10 पुलिस जवान

दिनेश एम.त्रिवेदी

सूरत. प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को देश भर में ‘नेशनल पुलिस डे’ या ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन शहीद पुलिस जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धालजंलि दी जाती है। सूरत शहर पुलिस द्वारा गुरुवार को पुलिस महकमें शहीद जवानों को याद किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 1959 में इसी दिन पुलिस 10 जवान लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में चीनी सेना से लौहा लेते हुए शहीद हो गए थे।
उस समय करीब 2 हजार 500 मील लंबी भारत-तिब्बत सीमा की निगरानी का जिम्मा पुलिस पर ही था। पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रींग नामक जगह पर गश्त के लिए सीमा की ओर गई तीन टुकडिय़ों में से दो लौट आई थी लेकिन एक दोपहर तक नहीं लौटी। उसकी तलाश में डीसीआइओ कर्मसिंह के नेतृत्व में 20 पुलिस जवानों की एक टुकड़ी 21 अक्टूबर को निकली। कर्मसिंह घोड़े पर थे बाकी सभी पैदल थे।
उनके पास लडऩे के लिए कोई खास साजो सामान भी नहीं था। ऐसे में अचानक एक पहाड़ी से चीनी ने सेना ने हमला किया। जिसमें 10 जवान शहीद हो गए जबकि सात घायल हो गए। तीन किसी तरह बच निकले। घायलों को चीनी सेना ने बंधक बना लिया। 13 नवम्बर को चीनी सेना ने शव लौटाए।
इनका पुरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 1960 में सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस जवानों की याद में 21 अक्टूबर को पुलिस डे या पुलिस स्मृति दिवस मनाने का निश्चय किया। तब से इस दिन को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
—————————————————————————————————

टाइटल क्लीयर करवाने का झांसा देकर बिल्डर से 30.50 की धोखाधड़ी


सूरत. उत्राण में बिल्डर के साथ जमीन का सौदा करने के बाद टाइटल क्लीयर करवाने का झांसा देकर 30.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक वडोदरा निवासी हेमत अशोक पटेल तथा अमरोली निवासी रमेश संघाणी ने मिलकर बिल्डर महेश गोहिल के साथ धोखाधड़ी की। दो साल पूर्व अमरोली 1822 वार जमीन का सौदा किया रुपए ले लिए। टाइटल क्लीयर करवाने का वादा किया लेकिन उन्हें दस्तावेज बना कर नहीं कि और रुपए भी नहीं लौटा कर धोखाधड़ी की।
——————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो