scriptVIJAYADASHMI PARV: दशहरे पर सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ | VIJAYADASHMI PARV: Mass Sunderkand text on Dussehra | Patrika News
सूरत

VIJAYADASHMI PARV: दशहरे पर सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

श्रीश्याम भक्त मित्र मंडल की वर्ष 2020-21 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन

सूरतOct 22, 2020 / 08:40 pm

Dinesh Bhardwaj

VIJAYADASHMI PARV: दशहरे पर सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

VIJAYADASHMI PARV: दशहरे पर सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

सूरत. विजयादशमी पर्व के उपलक्ष में श्रीहरि सत्संग समिति की ओर से विश्व स्तरीय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन रविवार सुबह 6 से रात 10 बजे तक किया जाएगा। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक महेश मित्तल ने बताया कि विजयादशमी पर्व पर सुंदरकांड पाठ आयोजन में भारत ही नहीं इंग्लैंड, कनाड़ा, हांगकांग, लीबिया, न्यूजीलैंड सहित अनेकों देशों में बसे भारतीय लोग शामिल होंगे। लोग पाठ में अपनी समय अनुकूलता से शामिल हो सकेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ एकल व्यास कथाकारों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ के वाचन का डिजीटल माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। महिला इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष कांता सोनी ने बताया कि सुंदरकाण्ड पाठ में हजारों परिवार भाग लेंगे और यह अलग-अलग भाषा में किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी का गठन


सूरत. श्रीश्याम भक्त मित्र मंडल की वर्ष 2020-21 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। भटार रोड पर श्रीश्याम आवास के मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, सचिव सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश भारुका को बनाया है। इनके अलावा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल व पवन खेमका, सहसचिव नरेश सिंगड़ोदिया, सहकोषाध्यक्ष राकेश खटोड़, संगठन मंत्री सुनीलकुमार गोयल, मीडिया प्रभारी दिलीप मोदी, उत्सव प्रभारी सम्पत पोद्दार, धर्मशाला प्रभारी विनोदकुमार गुप्ता, मंदिर प्रभारी नवनीत गोयल व घनश्याम मित्तल शामिल है। इनके अलावा कार्यकारिणी में आठ व मनोनीत सदस्य में चार जनों को शामिल किया गया है।

Home / Surat / VIJAYADASHMI PARV: दशहरे पर सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो