scriptविजलपोर नपा सीओ ने दिया इस्तीफा | Vijlopar Napa CO gave up resignation | Patrika News
सूरत

विजलपोर नपा सीओ ने दिया इस्तीफा

अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हुआ था विवाद

सूरतSep 30, 2018 / 10:29 pm

Sunil Mishra

patrika

विजलपोर नपा सीओ ने दिया इस्तीफा


नवसारी. विजलपोर नगर पालिका के सीओ किशोर जोशी ने इस्तीफा दे दिया है। गत दिनों नपा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हुए विवाद के बाद वे छुट्टी पर चले गए थे।
गौरतलब है कि 25 सितम्बर को नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बागी पार्षदों की मांग पर सीओ द्वारा पहले गुप्त मतदान की इजाजत और तुरंत ही मना करने पर विवाद हो गया था। इसके बाद हुए हंगामे पर उन्होंने सभा स्थगित कर दी, लेकिन उच्चाधिकारी से बात कर उन्होंने फिर से 15 मिनट में सभा शुरू करने की सूचना दी। इसका भी अविश्वास प्रस्ताव के समर्थक और विरोधी गुटों ने विरोध किया था। इसके बाद सीओ बैठक छोडक़र चले गए थे। बाद में नपा अध्यक्ष जगदीश मोदी ने रात में कलक्टर से मिलकर सीओ की शिकायत की थी। इसके दूसरे दिन से ही सीओ किशोर जोशी तीन दिन की छुट्टी पर चले गए थे। इस बीच रविवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका मोबाइल बंद रहने से संपर्क नहीं हो सका। जबकि कलक्टर एमडी मोडिया ने भी कॉल रिसीव नहीं किया। इससे इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई।
मछुआरों की समस्याओं पर चर्चा
नवसारी. पश्चिम भारत माछी समाज महासंघ की वार्षिक सभा में मछुआरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बिलीमोरा के सोमनाथ मंदिर हॉल में हुई इस सभा में विधानसभा व लोकसभा में समाज को प्रतिनिधित्व पर जोर दिया गया। महासंघ के अध्यक्ष चंपक टंडेल की अध्यक्षता में अहमदाबाद से लेकर गोवा से मछुआरा समाज के अग्रणियों की उपस्थिति रही। इस दौरान मछुआरों की समस्याओं के निराकरण, समुद्र में मछली पकडऩे के दौरान होने वाली परेशानियों के समाधान के लिए सरकार से की जाने वाली दरखास्तों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें किसानों की योजनाओं की तरह का लाभ मछुआरों को देने की मांग, किसानों की तरह एमएसपी तय करने, डीजल सब्सिडी की मांग भी की गई। साथ ही सरकार द्वारा कानून में बदलाव कर समुद्र में लापता होने वाले मछुआरों के लिए प्रमाणपत्र की अवधि सात वर्ष से घटाकर एक वर्ष करने की सराहना की गई। इस मौके पर दमण से विशाल टंडेल, बिलीमोरा से टीपी टंडेल व अन्य अग्रणी उपस्थित रहे।
patrika
राजस्थान प्रगति मंडल ने की सफाई, पौधे लगाए
वापी. दो अक्टूबर को गांधी जयंती के निमित्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की अपील पर रविवार को राजस्थान प्रगति मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पौधारोपण व सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत मंडल के सदस्यों ने मिलकर राजस्थान भवन परिसर की सफाई की तथा वापी-सिलवासा रोड पर 121 पौधे लगाए।
पौधारोपण कार्यक्रम में वापी आरएफओ विमल पटेल एवं उनकी टीम ने सहयोग दिया। वन राज्य मंत्री रमण पाटकर ने आरएफओ के माध्यम से भेजे अपने संदेश में संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए पौधारोपण अभियान को अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल के वरिष्ठ सदस्य व माहेश्वरी सेवा समिति के ट्रस्टी अमृतलाल मुंदड़ा ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, ट्रस्टी, पदाधिकारियों सहित स्थानीय पार्षद जिग्नेश शाह, नसीमा बानो, भावेश पटेल, नाथू पटेल ने भी सफाई अभियान में भाग लिया व पौधे लगाए। सभी जनप्रतिनिधियों ने इस अभियान के लिए संस्था की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। पर्यावरण समिति के प्रमुख हनुमान शर्मा ने अभियान में शामिल वन विभाग व वापी नगर पालिका टीम को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

Home / Surat / विजलपोर नपा सीओ ने दिया इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो