scriptदानह व दमण में वीकेंड लॉकडाउन हटा | Weekend Lockdown, People, Danah and Daman, | Patrika News
सूरत

दानह व दमण में वीकेंड लॉकडाउन हटा

लोगों ने महसूस की राहत

सूरतJun 01, 2021 / 08:54 pm

Gyan Prakash Sharma

दानह व दमण में वीकेंड लॉकडाउन हटा

दानह व दमण में वीकेंड लॉकडाउन हटा

दमण. संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण में कोरोना के पॉजिटिव मामलों में गिरावट को देखते हुए प्रशासन द्वारा सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में लगाया गया लॉकडाउन हटा लिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

अब रात 10 से सुबह 6 बजे तक ही कफ्र्यू रहेगा


अब रात 10 से सुबह 6 बजे तक ही कफ्र्यू रहेगा। हालांकि प्रशासन ने दीव जिले में फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं दी है। संघ प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव की ओर से जारी सूचना के अनुसार रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू, जिसमें आवश्यक वस्तुएं, चिकित्सा सेवा और औद्योगिक श्रमिकों को उनकी शिफ्ट ड्यूटी से छूट दी जाएगी।
वीकेंड लॉकडाउन व सार्वजनिक अवकाश के दौरान दमण और दादरा नगर हवेली से लॉकडाउन हटा लिया गया है और सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, शादी समारोहों के दौरान 50 व्यक्तियों तक की अनुमति दी जाएगी।

20 मरीज ठीक होकर घर लौटे


दमण. दमण जिले में रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। दमण में हर दिन आरटीपीसीआर और रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं। आरटीपीसीआर के 91 सैंपल लिए गए जिनमें से 4 लोग पॉजिटिव जबकि 1356 रैपिड टेस्ट के सैंपल में से 4 लोग पॉजिटिव आए। जिले में कुल 8 कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। वहीं, 20 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।

Home / Surat / दानह व दमण में वीकेंड लॉकडाउन हटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो