28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों की आय बढ़ाने के फैसले का स्वागत

आदिवासी समाज उत्कर्ष संघ की सभा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh O.Bhardwaj

•

Updated: 10 Sep 2018, 7:43 PM IST

patrika

किसानों की आय बढ़ाने के फैसले का स्वागत

सिलवासा. केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई घोषणाएं की है और वर्ष 2022 तक किसानों की आय बढ़कर दो गुनी हो जाएगी। हाल ही में मोदी सरकार ने फसलों के समर्थन मूल्य में व्यापक वृद्धि की है तथा किसानों को सस्ते ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान क्रेडिट कार्ड पर सस्ते ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। यह जानकारी भाजपा महिला किसान समिति की राष्ट्रीय सचिव अंकिता पटेल ने आदिवासी समाज उत्कर्ष संघ की सभा में दी।
पटेल ने बताया कि खेतों मेेंं मोबाइल सोइल टेस्टिंग वैन की शुरुआत किए जाने की मांग सरकार से की है। देश के किसानों को उपज का पूरा फायदा नहीं मिलता है इससे उनकी दशा सोचनीय होती जा रही है। केन्द्र में भाजपा सरकार ने किसानों की आर्शिक दशा सुधारने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। दीपक जादव ने बताया कि देश के विकास में प्रत्येक क्षेत्र में महिला किसान अहम् भूमिका निभा रहे हैं। जंगलों में बसे आदिवासियों की जमीन पर खेती करने का उनका पैतृक अधिकार है। अंकिता पटेल किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। आदिवासी समाज उत्कर्ष संघ के प्रमुख अनिल पटेल ने बताया कि आदिवासियों की सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर भारत सरकार ने अनेक कानून बनाए हैं। प्रशासन ने कुछ किसानों को खेती के लिए भूखंड उपलब्ध कराए है। सभा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक जादव, महेन्द्र राठौड़, रीता पटेल, शांतु पूजारी भी उपस्थित थे।
फोटो-सहयोगियों के साथ अंकिता पटेल व कार्यकर्ता


दमणगंगा की दशा सुधरी


शहर में दमणगंगा नदी के किनारे अथाल रिवरफ्रंट की तस्वीर बदल गई है। मानसून में नदी किनारों से सटकर बहने से रिवरफ्रंट का कचरा, मिट्टी, धूल आदि साफ हो गया है। न्यू सर्किट हाउस की दिशा में रिवरफं्रट की रिटर्निंग वॉल, वॉक वे, एस प्लाजा, एल प्लाजा, ए प्लाजा, सुरक्षा कवच, पैवेलियन एवं जल केन्द्र का निर्माण हो गया है। योजना एवं विकास प्राधिकरण ने निर्माण पर 25.51 करोड़ खर्च किए है। दूसरी दिशा में नदी किनारे रिटर्निंग वॉल, वॉर्किंग रोड़, गार्डन, विसर्जन कुण्ड, घाट और पैवेलियन निर्माणाधीन है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग