scriptक्यों महिला की जानबूझ कर वीराने में ड्यूटी लगाता था अस्पताल का सुपरवाइजर? | Why did the hospital supervisor deliberately put duty in lonely place? | Patrika News
सूरत

क्यों महिला की जानबूझ कर वीराने में ड्यूटी लगाता था अस्पताल का सुपरवाइजर?

surat news – मस्कती अस्पताल दो महिला सफाई कर्मियों ने सुपरवाइजर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप – पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
 

सूरतNov 18, 2019 / 10:20 pm

Dinesh M Trivedi

file

क्यों महिला की जानबूझ कर वीराने में ड्यूटी लगाता था अस्पताल का सुपरवाइजर?,क्यों महिला की जानबूझ कर वीराने में ड्यूटी लगाता था अस्पताल का सुपरवाइजर?

सूरत. मस्कती अस्पताल की दो महिला सफाई कर्मचारियों ने सुपरवाइजर पर छेड़छाड़ व जाती को लेकर अपमान जनक भाषा के उपयोग का आरोप लगाते हुए महिधरपुरा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरूकर दी है।
मस्कती अस्पताल में बतौर प्रशिक्षु सफाईकर्मी काम करने वाली शिकायत कर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि सुपरवाइजर अशोक वालंद उसके साथ छेड़छाड़ करता था। वह जानबूझ कर उसे अस्पताल की वीरान जगहों जहां पर लोगो का आना जाना कम हो वहां पर ड्युटी देता था और फिर मौका पाकर छेड़छाड़ करता था। उसकी जाती को लेकर अपमान जनक भाषा का प्रयोग करता था। इस बारे में उसने एक महिला सहकर्मी से बात की तो उसने भी कहा कि अशोक उसके साथ भी इसी तरह का व्यवहार करता है। इस पर रविवार को हमने इसका विरोध कर अपनी आवाज बुलंद की।
लेकिन शाम को देर हो जाने के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। वहीं इससे घर परिवार की बदनामी का भी डर था। सोमवार को परिजनों से बातचीत करने के बाद महिधरपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। वहीं चर्चा इस बात की थी कि मन चाही जगह पर ड्यूटी नहीं मिलने की वजह से महिला का अशोक के साथ विवाद हुआ था।

Home / Surat / क्यों महिला की जानबूझ कर वीराने में ड्यूटी लगाता था अस्पताल का सुपरवाइजर?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो