scriptबलूचिस्तान में बढ़ती चीनी दखल के खिलाफ फूटा बलूचों का गुस्सा, पाकिस्तान से आजादी के भी लगे नारे | Balochistan: Protests against Pakistan and China in Quetta | Patrika News
विदेश

बलूचिस्तान में बढ़ती चीनी दखल के खिलाफ फूटा बलूचों का गुस्सा, पाकिस्तान से आजादी के भी लगे नारे

बलूचिस्तान में बढ़ती चीनी दखल का वहां के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। चीनी दखल के खिलाफ पाकिस्तान के क्वेटा में लोग सड़कों पर उतर आए। बलूच नागरिकों ने प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान और चीन के विरोधी में नारेबाजी की।

सूरतOct 09, 2016 / 12:14 pm

Abhishek Pareek

बलूचिस्तान में बढ़ती चीनी दखल का वहां के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। चीनी दखल के खिलाफ पाकिस्तान के क्वेटा में लोग सड़कों पर उतर आए। बलूच नागरिकों ने प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान और चीन के विरोधी में नारेबाजी की। इस दौरान ये प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आग लगा दी। बलूचिस्तान से गुजरने वाले चीनी-पाकिस्तानी इकॉनोमिक कॉरिडोर का भी बलूच विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही इन लोगों ने बलूचिस्तान की आजादी के भी नारे लगाए।
लोगों का आरोप है कि चीन आैर पाकिस्तान मिलकर बलूचिस्तान में मौजूद खनिज भंडारों का दोहन करना चाहते हैं। ये इकोनाॅमिक काॅरिडोर इसीलिए बनाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चीन आैर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की आैर दोनों देशों के झंडों को भी जलाया। 
इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के कब्जे से बलूचिस्तान को आजाद करने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़कों पर उतरीं। जिन्होंने हाथों में चीन आैर पाकिस्तान का विरोध करने वाले बैनर ले रखे थे। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का भी पुतला फूंका गया। 
https://twitter.com/hashtag/Balochistan?src=hash
गौरतलब है कि चीन के साथ मिलकर पाकिस्तान अपने वेस्टर्न रूट पर आर्थिक गलियारे के निर्माण में जुटा है। इस आर्थिक गलियारे का एक बड़ा हिस्सा गिलगित, बालटिस्तान आैर बलूचिस्तान से होकर निकलेगा। इसके निर्माण को लेकर बलूचिस्तान के लोग लगातार अपना विरोध जताते रहे हैं। 

Home / world / बलूचिस्तान में बढ़ती चीनी दखल के खिलाफ फूटा बलूचों का गुस्सा, पाकिस्तान से आजादी के भी लगे नारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो