scriptप्राणी संग्रहालय और एक्वेरियम को मिले नए इंचार्ज | Zoological Park and Aquarium get new charge | Patrika News
सूरत

प्राणी संग्रहालय और एक्वेरियम को मिले नए इंचार्ज

एक्वेरियम के चीफ क्यूरेटर आरएन पटेल और असिटटेंट वेटेनरी ऑफिसर डॉ. आरए पटेल बने अपने विभागों के मुखिया

सूरतAug 14, 2020 / 09:37 pm

विनीत शर्मा

प्राणी संग्रहालय और एक्वेरियम को मिले नए इंचार्ज

प्राणी संग्रहालय और एक्वेरियम को मिले नए इंचार्ज

सूरत. मार्केट सुपरिटेंडेंट प्रफुल्ल मेहता के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त चल रहे पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। मनपा प्रशासन ने प्राणी संग्रहालय और एक्वेरियम दोनों को अलग-अलग नए इंचार्ज दिए हैं। मार्केट विभाग के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसके बाद नया इंचार्ज नियुक्त किया जाएगा। पहले मेहता के पास ही तीनों विभागों की जिम्मेदारी थी।
प्रफुल्ल मेहता बीती 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पास मार्केट सुपरिटेंडेंट के साथ ही जू और एक्वेरियम का अतिरिक्त चार्ज भी था। उसके बाद से ही नई नियुक्ति को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। मनपा प्रशासन ने मार्केट सुपरिटेंडेंट और एडीशनल सुपरिटेंडेंट पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस बीच जू सुपरिटेंडेंट और जगदीश चंद्र बोस एक्वेरियम के डिपार्टमेंटल हैड के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। एक्वेरियम के चीफ क्यूरेटर आरएन पटेल को डिपार्टमेंटल हैड बनाया गया है। इसके अलावा असिटटेंट वेटेनरी ऑफिसर डॉ. आरए पटेल को जू का नया मुखिया बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें मार्केट सुपरिटेंडेंट के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Home / Surat / प्राणी संग्रहालय और एक्वेरियम को मिले नए इंचार्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो