हमारे देश में कई मंदिरें हैं, जिनकी अलग-अलग मान्यताएं हैं। आज हम आपको ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां 30 दिनों तक धरना देने पर हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। यह मंदिर बिहार के जमुई में है। यह मंदिर जमुई रेलवे स्टेशन के ठीक सामने ( मलयपुर ) है। इस मंदिर को जमुई का गौरव माना जाता है। इस काली मंदिर को मां नेतुला मंदिर के नाम से जाना जाता है।