6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

US Open 2022: स्वीयातेक ने जीता अपना तीसरा ग्रांड स्लैम, यूएस ओपन के फ़ाइनल में जाबूर को हराया

US Open 2022: पोलैंड की 21 साल की खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने यूएस ओपन 2022 का खिताब जीत लिया है। स्वियातेक ने विंबलडन की उप विजेता ओन्स जाबूर को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 से हराया। यह उनका तीसर ग्रांड स्लैम टाइटल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 11 Sep 2022, 12:44 PM IST

us_open_tital.png

US Open 2022 Women’s Singles Final: पोलैंड की टेनिस स्टार और विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ईगा स्वीयातेक ने ट्यूनीशिया की ओंस जाबौर को लगातार सेटों में 6-2, 7-6 (5) से हराकर पहली बार यूएस ओपन का खिताब जीत लिया। यह उनका तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। एश्ले बार्टी के इस साल मार्च में संन्यास लेने के अचानक फैसले के बाद स्वीयातेक 20 साल की उम्र में नंबर वन बन गयीं लेकिन उसके बाद से उन्होंने दबाव को बखूबी झेला है और फ्रेंच ओपन के खिताब सहित 37 मैच लगातार जीते हैं।

पोलिश टेनिस स्टार ने कहा, "मुझे संयमित रहने की जरूरत थी और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना था। मुझे गर्व है कि मैंने न्यूयार्क के शोर को अच्छी तरह संभाला।" फाइनल में दूसरा सेट टाई ब्रेक में 4-5 के नजदीकी मुकाबले पर आ गया था। स्वीयातेक ने फोरहैंड विनर लगाया जो लाइन को छूता हुआ निकल गया। दो अंक बाद जब जाबौर का फोरहैंड बाहर गिरा स्वीयातेक ने मैच समाप्त कर दिया।

स्वीयातेक की हार्ड कोर्ट पर कामयाबी चौंकाने वाली है जिन्हे क्ले कोर्ट विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने दोहा, इंडियन वेल्स और मियामी में हार्ड कोर्ट पर तीन लगातार डब्लूटीए 1000 इवेंट्स जीते हैं। यूएस ओपन खिताब ने उनकी विविधता को दर्शाया है। वह पिछले 15 वर्षों में विभिन्न कोर्ट पर खिताब जीतने वाली अमेरिका की सेरेना विलियम्स और जस्टिन हेनिन के बाद तीसरी महिला खिलाड़ी बनी हैं।

स्वीयातेक ने कहा, "मैंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनायी थी लेकिन मुझे यकीन नहीं था कि मैं अभी ग्रैंड स्लैम खिताब जीत पाउंगी या नहीं खास तौर पर यूएस ओपन में, जहां कोर्ट तेज माने जाते हैं।" उन्होंने कहा, "यह कुछ ऐसा है जिसकी मैं उम्मीद नहीं कर रही थी लेकिन मुझे खुशी है कि मैं ऐसा करने में कामयाब रही।"

पोलिश स्टार जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने अपने पिछले 10 फाइनल लगातार सेटों में जीते हैं। उनका इस साल यह सातवां खिताब है। वह 2014 में सेरेना के ऐसा करने के बाद यह कारनामा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गयी हैं। स्वीयातेक 2008 में रूस की मारिया शारापोवा के बाद अपना तीसरा मेजर खिताब जीतने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनी हैं। वह ओपन युग में 22 साल की होने से पहले तीसरा मेजर जीतने वाली नौंवीं खिलाड़ी बनी हैं।

दो बार की फ्रेंच ओपन विजेता 2016 में जर्मनी की एंजेलिक केर्बर के बाद एक ही सत्र में दो मेजर जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं। सोमवार को जारी होने वाली ताजा महिला रैंकिंग में स्वीयातेक और जाबौर नंबर एक और दो रहेंगी। स्वीयातेक को इस जीत से 26 लाख डॉलर की विजेता पुरस्कार राशि मिली।