scriptटोक्यो में देश के लिए ओलम्पिक पदक जीतना चाहते हैं जोकोविक, कहा- उम्मीद है यह साल सर्वश्रेष्ठ रहेगा | Novak Djokovic wants to win Olympic medal for the country | Patrika News

टोक्यो में देश के लिए ओलम्पिक पदक जीतना चाहते हैं जोकोविक, कहा- उम्मीद है यह साल सर्वश्रेष्ठ रहेगा

locationनई दिल्लीPublished: Feb 19, 2020 05:16:14 pm

Submitted by:

Mazkoor

Novak Djokovic ने कहा कि वह ओलंपिक में भी किसी अन्य टूर्नामेंट की ही तरह जाएंगे। टोक्यों में पदक जीतने का यही सबसे अच्छा तरीका है।

novak djokovic

novak djokovic

बेलग्रेड : राफेल नडाल को नंबर एक की कुर्सी से अपदस्थ कर इस काबिज होने वोले सर्बिया के दिग्गज टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक (Novak Djokovic) ने कहा है कि यह सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ हो सकता है। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि वह स्विटजरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (Roger Federer) और स्पेन के राफेल नडाल के साथ सर्वकालिक महान टेनिस खिलाड़ियों की रेस में शामिल होने के कारण खुद को काफी प्रेरित महसूस कर रहे हैं।

अच्छी रही सीजन की शुरुआत

सर्बिया के इस टेनिस खिलाड़ी ने इस साल की शुरुआत राष्ट्रीय टीम के साथ एटीपी कप का खिताब जीतकर किया। इसके बाद उन्होंने साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन भी अपनी झोली में डाला। इसी ओर इशारा करते हुए जोकोविक ने कहा कि उनके लिए सीजन की शुरुआत बेहतरीन तरीके से हुई है। इससे वह इस सीजन को सर्वश्रेष्ठ में बदलने के लिए प्रेरित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि यह ओलम्पिक सीजन भी है। इसका अर्थ यह है कि यह साल काफी थकान भरा होगा। विंबलडन के बाद आराम करने का बहुत कम समय मिलेगा।

ग्रैंड स्लैम के साथ ओलंपिक है लक्ष्य

जोकोविक ने कहा कि जाहिर है कि इस साल उनके लक्ष्य में ग्रैंड स्लैम के साथ-साथ ओलम्पिक खेल भी रहेगा। उन्होंने याद दिलाया कि बीजिंग-2008 ओलम्पिक में उन्होंने सर्बिया के लिए कांस्य पदक जीता था। जोकोविक ने कहा कि वह तैयारी में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और ओलम्पिक तथा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स में अपने शीर्ष स्तर पर रहेंगे।

देश का प्रतिनिधित्व कर गर्व महसूस करेंगे

जोकोविक ने कहा कि वह टोक्यो ओलम्पिक-2020 में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर गर्व महसूस करेंगे। साथ में यह भी कहा कि अतिरिक्त दबाव लेना नहीं चाहते। इसलिए किसी अन्य टूर्नामेंट की तरह ही वह ओलम्पिक में भी जाएंगे। उन्हें लगता है कि ओलंपिक में पदक जीतने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो